राजौरी में मारे गए हिंदुओं का अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम, एक साथ जलीं छह चिताएं, हर आंख में दिखा आंसू और आक्रोश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 03 जनवरी 2023। जम्मू संभाग के जिला राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले में मारे गए छह मृतकों का अंतिम संस्कार आज हुआ। गांव में एकसाथ छह चिताएं जलीं। नागरिकों की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सहित ढांगरी क्षेत्र के आसपास से आए लोगों ने नम आंखों से मृतकों को विदाई दी। इस दौरान लोगों में आतंकवाद के खिलाफ भारी रोष नजर आया। राजोरी जिले में रविवार और सोमवार के बीच पंद्रह घंटे के भीतर दो आतंकी हमलों से दहले ढांगरी गांव में एक साथ छह शवों को देख हर आंख में गम से ज्यादा आक्रोश है। रविवार को आतंकियों की फायरिंग में मारे गए चार शव सुबह से ही ढांगरी चौक पर ले जाए गए। इसके बाद सोमवार सुबह आईईडी धमाके से एक बच्चे और एक किशोरी की मौत होने पर इनके शव भी ढांगरी चौक लाए गए। यह मंजर आक्रोश को और भड़काने वाला था। सोमवार को दिन भर ढांगरी चौक के बीचोबीच छह शव रखकर प्रदर्शन जारी रहा। पूरा गांव इस दौरान आक्रोश के स्वरों से गूंज रहा था। लोगों में एक तरफ आतंकी हमले रोकने में नाकामी को लेकर गुस्सा है तो दूसरी तरफ आतंकियों के सफाए की सूचना का इंतजार।

रविवार शाम घरों में घुसकर चार लोगों को मौत के घाट उतारने के दौरान आतंकियों ने एक पीड़ित दीपक के घर पर आईईडी लगा दी थी। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे आईईडी धमाका हुआ, जिसमें चार साल के विहान और उसकी चचेरी बहन सुमीक्षा (16) की मौत हो गई। धमाके की जद में आए नौ और लोग घायल हो गए, जिन्हें जीएमसी पहुंचाया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण सुरक्षा समितियों को हथियार लौटाए जाएंगे। इस बीच उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। घायलों को एक-एक लाख रुपये देने का एलान किया। राजोरी में दोहरे आतंकी हमले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम को फायरिंग और सोमवार सुबह हुए आईईडी धमाके के बाद एनआईए की टीम जांच के लिए ढांगरी गांव पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। मंगलवार को एकबार फिर एनआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहू ख्याति ने दिया बेटे को जन्म, पोते को देखकर बोले- क्या हाल-चाल हीरो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। उनको पोता हुआ है। उनकी बहू ख्याति ने मंगलवार सुबह 10 बजे भिलाई के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल की बहू ख्याति […]

You May Like

स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार