प्रियांशु ने जोहांसन को हराकर ओरलियंस मास्टर्स के साथ पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 खिताब जीता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। प्रियांशु राजावत ने जबरदस्त फॉर्म का परिचय देते हुए ओरलिआंस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया। उन्होंने फाइनल में विश्व नंबर 49 डेनमार्क के मैग्नस जोहांसन को तीन गेमों के संघर्ष में 21-15, 19-21, 21-16 से पराजित किया। विश्व नंबर 58 प्रियांशु ने 68 मिनट में यह मुकाबला जीता। यह उनका पहला सुपर 300 अंतरराष्ट्रीय खिताब है। 

21 वर्षीय धार (मध्य प्रदेश) के राजावत ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत कर 9-7 की बढ़त बनाई। जल्द ही उन्होंने स्कोर 18-11 कर गेम आसानी से जीत लिया, लेकिन दूसरे गेम में मैग्नस ने वापसी की 8-5 और 14-9 की बढ़त बनाई। अंत में उन्होंने यह गेम जीतक बराबरी कर ली। तीसरी गेम में राजावत ने 5-0 की बढ़त बनाई, लेकिन मैग्नस ने 9-9 की बराबरी हासिल कर ली। यहां से राजावत ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सात चैंपियनशिप अंक अपने नाम कर लिए। तीन मैच प्वाइंट तो मैग्नस ने बताए, लेकिन चौथी बार वह ऐसा नहीं कर सके। दोनों के बीच यह पहली भिड़ंत थी।

बड़े भाई के खेल में निकाली कमी तो प्रियांशु को शुरू कराया बैडमिंटन
प्रियांशु ने छह साल की उम्र में बैडमिंटन शुरू किया। प्रियांशु की बहन तानिया बताती हैं कि पिता भूपेंदर राजावत प्रियांशु से बड़े भाई कुणाल को धार बैडमिंटन अकादमी में ले जाते थे। प्रियांशु भी पिता के साथ जाता था। एक दिन अकादमी में प्रियांशु ने पिता से कहा भाई ठीक से नहीं खेल रहा है। उसने गलत स्ट्रोक लगाए हैं। उसे इस तरह से स्ट्रोक लगाने चाहिए, तो पिता ने कहा कि अगर तुम्हें लगता है कि भाई गलत खेल रहा तो तुम भी खेलो। उसके बाद से प्रियांशु की बैडमिंटन में एंट्री हो गई। 

आठ साल की उम्र में भेज दिया हैदराबाद
इसके बाद ग्वालियर स्थित गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में ट्रायल थे। कुणाल और प्रियांशु दोनों यहां चयनित हो गए। प्रियांशु की उम्र आठ या नौ साल रही होगी जब माता-पिता ने उन्हें हैदराबाद की गोपीचंद अकादमी भेजने का फैसला लिया। यह फैसला कठिन था। प्रियांशु छोटा था और उसकी मां के हाथ से ही खाना खाने की आदत थी, लेकिन मां प्रेरणा और पिता ने प्रियांशु को हैदराबाद भेजा। प्रियांशु आज भी कहीं से घर आता है तो मां के ही हाथ से खाना खाता है।

ओलंपिक क्वालिफाई करने के बनेंगे अवसर
गोपीचंद अकादमी में प्रियांशु के कोच  सियादतुल्लाह हैं। सियादत बताते हैं कि गोपी को प्रियांशु का कोर्ट पर अपनाया जाने वाला रवैया काफी पसंद है। उन्हें जीत और हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। गोपी सभी शटलरों को इसी तरह का रवैया अपनाने की सलाह देते हैं। सियादत के अनुसार प्रियांशु का मुख्य हथियार उनकी तेजी और ताकत है। उनका मुख्य लक्ष्य ओलंपिक में खेलना है। यहां मिली जीत प्रियांशु को सुपर-500, 750 टूर्नामेंटों में खेलना का मौका देगी। उनकी रैंकिंग बढ़ेगी। मई से पेरिस ओलंपिक के क्वालिफायर शुरु हो रहे हैं। इन टूर्नामेंटों में खेल कर ही प्रियांशु को क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तंज, ''थोपी गई चुप्पी से देश की समस्याएं हल नहीं होंगी''

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 अप्रैल 2023। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार के लिए लिखे एक संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ‘जबरन चुप कराना भारत की समस्याओं को हल नहीं कर सकता’ शीर्षक वाले लेख में कहा है […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप