रायपुर के पास शालीमार एक्सप्रेस के एसी कोच में गिरा बिजली खंभा: यात्री का कटा हाथ, नाबालिग के आंख में आई चोट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 मई 2024। रायपुर रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर से होकर गुजरने वाली शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एक एसी कोच में खंभा गिरा गया। खंभा गिरने से कोच में बैठे यात्री हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे से एक यात्री का हाथ कट गया है, वहीं नाबालिग की चेहरे और आंख के पास चोंट आई है। हादसे में चार यात्री घायल बताए जा रहे हैं। वहीं एक नाबालिग समेत चारों यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है। हालांकि सभी खतरें से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलने पर डीआरएम और रेलवे विभाग के सीनियर ऑफिसर मौके में पहुंचे। फिलहाल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एक एसी कोच बी-6 में बिजली का खंभा गिर गया। इससे एसी कोच की खिड़की टूट गई। इसके बाद खंभा अन्य डिब्बो के खिड़कियों पर रगड़ाने लग गया। इससे ट्रेन की 4 खिड़कियां टूटी है। इस हादसे से तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पातल पहुंचाया गया है।  

Leave a Reply

Next Post

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी पर बोला हमला: कहा- आसानी से नहीं जाएगी 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 मई 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी के पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण के बयान को लेकर जमकर निशाना साधा है। सीएम साय ने तंज कसते हुए कहा कि 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी आसानी से नहीं जाएगी। साथ […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान