केल्हारी तहसील क्षेत्र के “राजस्व समाधान शिविरों” में आवेदकों के प्रकरणों का हो रहा निराकरण।

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

एमसीबी ( सरगुजा) — छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पूर्णतः प्राप्त हो सके इसके लिए प्रशानिक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगा रही है। जिससे ग्रामीण जनता की समस्याओं और विभिन्न प्रकरणों का निराकरण हो सके तथा सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

               
इसके तहत 16/06/2023 को अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व ) मूलचंद चोपड़ा के आदेश के तहत “राजस्व समाधान शिविर” का आयोजन 22/06/2023 को कछौड हाई स्कूल में किया गया। इस शिविर में पहाड हंसवाही , रोकडा , केराबहरा , बडका बहरा , ताराबहरा , बैरागी , शिवगढ , कछौड ग्रामों को शामिल किया गया।
                इस शिविर मे दूरस्थ ग्रामीणों को महत्वाकांक्षी योजना का समुचित लाभ जैसे आय , जाति , निवास , जीर्ण- शीर्ण , किसान-किताब , फौती नामांतरण , बंटवारा , सीमांकन , लोक सेवा केंद्र के कार्य , केसीसी लोन , मिलेट मिशन , पीएम किसान , आयुषमान कार्ड , निर्वाचन संबंधी कार्य में नाम जोड़ने व काटने एवं संसोधन करने संबंधी कार्य किए जाने हेतू अधिकारी / कर्मचारी को साथ रखकर हाई स्कूल कछौड में शिविर का आयोजन किया गया।
                  इसी आदेश के तहत बीते दिनांक 20/06/2023 को केल्हारी हायर सेकेंडरी स्कूल के राजस्व समाधान शिविर में नामांतरण के 5 , बंटवारा के 0 , किसान-किताब के 02 , सीमांकन के 0 , आनलाइन रिकार्ड दुरुस्ती के 0 , जाति निवास आय के 22 , वन अधिकार पत्र के 02 , पीएम आवास के 01 , मजदूरी भुगतान के 01 , राशन कार्ड के 01 , अन्य 01 कुल 35 प्रकरणों का निराकरण हुआ।
            और दिनांक 21/06/2023 को पसौरी हाई स्कूल के राजस्व समाधान शिविर में नामांतरण के 02 , बंटवारा के 01 , किसान- किताब के 0 , सीमांकन के 0 , आनलाइन रिकार्ड दुरुस्ती के 03 , जाति निवास आय के 19 , वन अधिकार पत्र के 01 , पीएम आवास के 0 , मजदूरी भुगतान के 0 , राशन कार्ड 0 कुल 26 प्रकरणों का निराकरण हुआ।
             तथा गुरूवार 22/06/2023 को कछौड हाई स्कूल के राजस्व समाधान शिविर में नामांतरण के 03 , बंटवारा के 0 , किसान-किताब के 01 , सीमांकन के 01 , आनलाइन रिकार्ड दुरुस्ती के 0 , जाति आय निवास के 16 , वन अधिकार पत्र के 01 , पीएम आवास के 0 , मजदूरी भुतान के 0 , राशन कार्ड के 0 , अन्य 0 कुल 22 प्रकरणों का निराकरण हुआ। यह राजस्व समाधान शिविर 23/06/2023 को घुटरा हाई स्कूल में आज रखा गया है और दिनांक 24/06/2023 को गरूडोल हाई स्कूल में होगा।
            केल्हारी तहसीलदार करम चंद जाटवर ने बताया कि निराकरण की स्थिति में सभी आवेदनों को आनलाइन दर्ज कराया जा रहा है तथा शिविर से आवेदकों को कार्य का तत्काल नतीजा मिल रहा है। इस राजस्व समाधान शिविर में राजस्व निरिक्षक , पटवारी , कृषि विभाग के आरईएओ , स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ , निर्वाचन सें संबंधित बीएलओ , लोक सेवा केंद्र प्रभारी केल्हारी शिविर में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Next Post

फिल्मजायंटस तायकून ग्लोबल गवर्नेंस एंड बिजनेस अवार्ड 2023 का आयोजन शानदार रहा- अभिनेता राजवीर शर्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 जून 2023। अभिनेता राजवीर शर्मा की कंपनी फिल्मजायंटस प्राइवेट लिमिटेड और संजीव जैन की कंपनी तायकून ग्लोबल द्वारा आयोजित ‘फिल्मजायंटस तायकून ग्लोबल गवर्नेंस एंड बिजनेस अवॉर्ड्स 2023 का राजधानी दिल्ली में शानदार आयोजन किया गया, इस अवसर पर देश विदेश की विख्यात हस्तियां अवॉर्ड […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'