जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा… ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 13 मार्च 2025। जांजगीर चांपा जिले के भोजपुर में सड़क हादसा हुआ है। ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजित कुमार साहू के रूप में हुई है, जोकि बोड़सरा का रहने वाला है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, अजित कुमार साहू पीआईएल प्लांट में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। गुरुवार की सुबह 6 बजे उसकी ड्यूटी थी। ग्राम बोड़सरा अपने घर से जा रहा था, चांपा थाना क्षेत्र के भोजपुर पहुंचा हुआ था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रेलर वाहन के चक्के के बीच में जा गिरा। ट्रेलर वाहन ने युवक को कुचला है मौके पर से वाहन को छोड़ चालक फरार हो गया। 

घटना की जानकारी मिलने पर चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बीडीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है। चांपा पुलिस आरोपी ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षाबलों को फिर मिली कामयाबी, एक लाख रुपये के इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 13 मार्च 2025। बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने मारुड़बाका के जंगलों से एक लाख के इनामी सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर नेला कांकेर, मारुड़बाका व […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग