उत्तराखंड:  भाजपा जिलाध्यक्ष के घर देर रात धमाका, पुलिस-प्रशासन और पूरे इलाके में हड़कंप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

देहरादून 15 सितम्बर 2021। उत्तराखंड में नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर मंगलवार देर रात धमाका होने से हड़कंप मच गया है। धमाका होने के कारणों की जांच की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे तेज धमाका हुआ। इससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां ध्वस्त हो गईं हैं। बुधवार की सुबह डीआईजी नीलेश आनंद भरणे विस्फोट के बाद मुआयना करने पहुंचे। वहीं कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी उनके आवास पर पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम की भी ली जा रही मदद

मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिहं गर्ब्याल ने बताया कि जांच के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल पाएगा। जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात साढ़े बजे जोरदार धमाका हुआ। जिससे घर की खिड़कियां और दरवाजे उखड़कर दूर गिर गए। एक कमरे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

उक्त घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने डीआईजी को जांच का आदेश देकर खुद भी जिलाध्यक्ष से बात की है।

धमाका कैसे हुआ कुछ पता नहीं, लेकिन नुकसान बहुत हुआ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जिलाध्यक्ष से बात की है। वहीं प्रदीप बिष्ट का कहना है कि धमाका कैसे हुआ कुछ पता नहीं। लेकिन नुकसान बहुत हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लगा कि कहीं जैसे बम फटा हो

आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात तेज धमाका हुआ। लगा कि कहीं जैसे बम फटा हो। सभी लोग घरों से बाहर निकले तो प्रदीप बिष्ट के घर के दरवाजे व खिड़कियां गिरी पड़ी थीं। 

Leave a Reply

Next Post

सीमावर्ती इलाकों से पलायन रोकने व रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार शुरू करेगी ‘बॉर्डर टूरिज्म’

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 सितम्बर 2021। देश की सीमाओं से युवाओं को रूबरू करवाने और बार्डर एरिया के ग्रामीण इलाकों से पलायन रोकनेे के लिए केंद्र सरकार ‘बार्डर टूरिज्म’ शुरू करने जा रही है। इसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी