मंत्री बनने पर मरकाम बोले- दीपक बैज 90 विधानसभा में समय देंगे, शायद मैं नहीं दे पाता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 16 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम रविवार को कांकेर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं मरकाम ने मीडिया के तमाम सवालों का भी जवाब दिया। मरकाम ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है, लेकिन उनके चार साल पूरे हो गए थे। कहा कि, दीपक बैज को इसलिए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, ताकि विधानसभा की 90 सीटों पर समय दे सकें। अगर वे चुनाव के समय प्रदेश अध्यक्ष होते, तो शायद उतना  समय नहीं दे पाते या नहीं।   

इस बार भी बस्तर की सभी सीटें जीतेंगे
मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि, पार्टी समय-समय पर फैसले लेती है, और जहां जिसकी जैसी उपयोगिता होती है, वहां लगाया जाता है। हमारे ऊर्जावन सांसद दीपक बैज बस्तर से आते हैं, इसीलिए उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हम लोग जमीन से उठकर इन पदों तक पहुंचे हैं। हम संगठन को जमीन से बारीकी से समझते हैं। हमें लगता है कि मुख्यमंत्री साहब के मार्गदर्शन और शैलजा कुमारी व केंद्रीय नेतृत्व में दीपक बैज व सभी कार्यकर्ता मिल-जुल कर काम करेंगे। पिछले चुनाव में बस्तर से सभी 12 विधानसभा सीट जीती है। इस बार भी बस्तर की जनता आशीर्वाद देगी। 

दूसरी बार के विधायक को सरकार में मंत्री बनाया
मोहन मरकाम ने कहा कि, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपी थी। चार सालों में पांच उप चुनाव नगर निगम, नगरीय निकाय चुनाव हुए और सभी जीतने में सफल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साहब के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की उपलब्धि, नीति, योजनाओं लेकर आम जनता के बीच में गए और लगातार हमें जनता का आशीर्वाद मिला। अब हाईकमान ने मुझे सरकार में मौका दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी, केंद्रीय नेतृत्व का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल से दूसरी बार के विधायक को प्रदेश सरकार में मंत्री मंडल में जगह दी। 

एक दिन मिले या दो दिन, जो लक्ष्य है, उसे पूरा करेंगे
मोहन मरकमा ने कहा कि, जो भी समय मिले एक दिन, दो या फिर तीन दिन। आप सबको पता है ना कि 20-20 मैच 20 ओवर का होता है और उसमें जो भी लक्ष्य रहता है उसे पूरा किया जाता है। हमारी सरकार का जो कार्यक्रम है। उसे आगे बढ़ाने की वह जिम्मेदारी मुझे मिली है। उसे हम पूरा करेंगे। मिशन 2023 जो भी सपने और लक्ष्य रखा है कांग्रेस सरकार की उपलब्धि नीतियों योजनाओं के दम पर हम फिर से सरकार बनाएंगे। हमारे जांबाज छत्तीसगढ़ में 19 लाख जो मेंबरशिप है, हमारे कार्यकर्ता हैं, हमारी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएंगे। हमें उम्मीद है जिस तरीके से 2018 में 68 सीटों से सरकार बनाई थी फिर से 75 प्लस का जो टारगेट है वह पूरा किया जाएगा।

जल्द भरे जाएंगे सहायक आयुक्तों के पद
आदिम जाति अनुसूचित जनजाति विकास विभाग मंत्री पद मिलने पर मरकाम ने कहा कि,  एसटी, एससी, ओबीसी और माइनॉरिटी, जो छत्तीसगढ़ की जनसंख्या से लगभग 85% निवासरत हैं। उनके विकास के लिए, उनकी प्रगति के लिए, उनके कार्य योजनाओं को संचालन करना हमारे विभाग की जिम्मेदारी है। हमारी जवाबदारी होगी कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले। कहा कि, आदिम जाति विभाग में सहायक आयुक्तों के आधा दर्जन से ज्यादा पद खाली हैं। हॉस्टल से लेकर क्रीड़ा परिसरों तक सहायक आयुक्त के जो पद खाली है उन्हें जल्द भरा जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

घोषणा पत्र समिति की बैठक: गांव-गरीब, मजदूर, किसान को साधने बीजेपी बनाएगी 'छत्तीसगढ़ की खुशहाली का मेनिफेस्टो'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 16 जुलाई 2023। बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारी ओम माथुर,भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह,घोषणा पत्र समिति के संयोजक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप