भारी बारिश की चेतावनी: राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज और उत्तर भारत के लिए येलो अलर्ट जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 जुलाई 2021। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार के लिए राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के संबंध में ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के वास्ते येलो अलर्ट जारी करके भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट और गुजरात, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और असम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन चार रंगों से जारी होती है चेतावनी

विभाग मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गंभीरता के आधार पर चार रंगों… हरे, पीले, नारंगी और लाल… की चेतावनी जारी करता है। इसमें हरे रंग की चेतावनी सबसे हल्की और लाल सबसे गंभीर स्तर की चेतावनी होती है। विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और केरल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के रविवार को आगमन के बाद देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय में मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में मंगलवार को भारी वर्षा होने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम तथा तेलंगाना में आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है।

Leave a Reply

Next Post

किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर आज से यात्री बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ में निजी यात्री बस संचालकों ने यात्री किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद अनवर अली ने मंगलवार को यहां बताया कि आज […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग