धनबाद में दिनदहाड़े बच्चे को छीनने की कोशिश, बस स्टैंड पर मचा हंगामा; हिरासत में महिला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धनबाद 16 जनवरी 2026। झारखंड में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की घटनाओं से उपजे डर के बीच गुरुवार को धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक बस स्टैंड पर दिनदहाड़े एक गंभीर घटना सामने आई। यहां एक 9 वर्षीय बच्चे को उसकी मां से जबरन छीनने की कोशिश की गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

महिला ने खुद को बताया मां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक संदिग्ध महिला अचानक बच्चे को अपना बेटा बताकर उसकी असली मां से छीनने लगी। महिला भीड़ को गुमराह करते हुए खुद को बच्चे की मां बताती रही। इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के साथ बच्चे को बाघमारा थाना ले आई। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। बच्चे की मां रेवती देवी के परिजन भी थाना पहुंचे। रेवती देवी ने अपने बेटे रियौन राज के आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजात पुलिस को सौंपे। दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी असली मां को सौंप दिया।

यात्रा के दौरान हुई घटना
रेवती देवी ने बताया कि उनका ससुराल जोड़ापोखर में है और वे अपने मायके बोकारो जिले के करमाटांड़ जा रही थीं। जोड़ापोखर से खानूडीह स्टेशन पहुंचने के बाद वे बाघमारा बस स्टैंड से ऑटो में बेटे के साथ सवार हुई थीं। इसी दौरान एक महिला उनके बेटे को जबरन ले जाने लगी और गाली-गलौज करते हुए धक्का देने लगी।
 
दहशत में बच्चा
9 वर्षीय रियौन राज ने बताया कि वह मां के साथ मामा घर जा रहा था, तभी एक महिला अचानक उसे जबरन ले जाने लगी। इस घटना से वह काफी डर गया था और रोने लगा। बाघमारा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद बच्चे को मां को सौंप दिया गया है। संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह विक्षिप्त प्रतीत हो रही है, इसलिए उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है और महिला की पहचान की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Next Post

घोटालेबाजों, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए झारखंड पुलिस काम कर रही: बाबूलाल मरांडी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 16 जनवरी 2026। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घोटालेबाजों, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए राज्य पुलिस काम कर रही है। मरांडी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जलापूर्ति योजना में हुए घोटाले की जांच, ईडी […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग