छत्तीसगढ़ में हो रहे गौसेवा, रामकाज से भाजपा बौखला गई है: मोहन मरकाम

शेयर करे

गौ सेवा और भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की राजनीति खतरे में-कांग्रेस

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 मई 2023। भाजपा की पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा गोसेवा और भगवान राम के नाम पर वर्षो से राजनीति करती छत्तीसगढ़ में दोनों ही मुद्दे उसके हाथ से छिन गया है तो भाजपा अध्यक्ष गलत बयानी कर रहे। 15 सालों तक गौशाला के नाम पर 1667 करोड़ का घोटाला किया, रमन राज में गौशालाओं में 27000 गाये मर गयी। तब भाजपा के किसी नेता ने गौशाला जाने की हिम्मत नहीं दिखाया था। आज जब प्रदेश में गायों के संरक्षण का काम हो रहा तब भाजपाईयों को पीड़ा हो रही है। भाजपा रामायण महोत्सव और गोठान के विरोध में उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा अपना अस्तित्व बचाने गोठान जाकर दुष्प्रचार कर रही है। अभी तक प्रदेश के 400 गोठान तक नहीं पहुंच पाये है। दावा 4000 जाने कर रहे, बतायें कौन-कौन से गोठान गये थे सूची जारी करें। हम उसकी वास्तविक स्थिति को पता करेंगे? गोठानों में भाजपा के लोगों का विरोध जनता कर रही, भाजपा फिर भी हकीकत नहीं समझ रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल तक राम वन गमन पथ नहीं बनाया। माता कौशल्या का मंदिर पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार कर रही तो इनको पीड़ा हो रही है। भाजपाई बतायें कि उनको रामायण महोत्सव से परेशानी क्यों है? 15 सालों तक भाजपा की सरकार थी क्यों रामायण महोत्सव नहीं कराया? कांग्रेस सरकार रामायण महोत्सव करवा रही तो उसको पीड़ा क्यों हो रही? क्यों गांव-गांव की रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित नहीं किया था? माता कौशल्या और भगवान राम का छत्तीसगढ़ से नाता कांग्रेस की सरकार आने के बाद नहीं हुआ था, यह नाता तो पौराणिक सत्य है। भाजपा को 15 साल तक भगवान राम की याद नहीं आई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ राममय हो गया। छत्तीसगढ़ को राममय होता देख राम के नाम से राजनीति करने वाले चंदा बटोरने वाले भाजपा के पेट में दर्द शुरू हो गया। भाजपा अब छत्तीसगढ़ के भांचा श्री राम जी और बेटी कौशल्या माता जी के विरोध में उतर आई है। छत्तीसगढ़ के भांचा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वनवास काल के दौरान जो अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बीता जिसके अपने पौराणिक महत्व है जिसमें अनेक संदेश छुपे हुए हैं उस राम वन गमन पथ को संरक्षित करने के लिए सुंदर बनाने के लिए और माता कौशल्या जी जो छत्तीसगढ़ की बेटी है उनका इकलौता मंदिर चंदखुरी में है उस मंदिर की भव्यता सुंदरता के लिए कांग्रेस सरकार में कार्य हो रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा ने कभी राम और रामायण की सुध नहीं लिया। कांग्रेस की सरकार राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन कर रही तो भाजपा को इसमें भी आपत्ति है। दरअसल भाजपा को लगने लगा है कि यदि इस प्रकार का आयोजन होगा तो भाजपा की दुकानदारी बंद हो जायेगी इसलिये वह विरोध कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को यह मालूम है कि भगवान राम और माता कौशल्या के लिये अगाध श्रद्धा का भाव है फिर भाजपा के 15 साल के शासन काल में भाजपा ने भगवान राम के वन गमन मार्ग और माता कौशल्या के मंदिर को भव्य बनाने संरक्षित करने का काम क्यों नहीं किया? आज जब भूपेश बघेल भगवान राम वन गमन मार्ग को विकसित कर रहे प्रभु राम की स्मृतियों को सहेज रहे तो कालनेमी रूपी भाजपाई उसमें विघ्न पैदा करने का काम कर रहे है।

Leave a Reply

Next Post

शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर लगे बैन को हटा सकती है कांग्रेस सरकार! मंत्री ने दिए संकेत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु 25 मई 2023। कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर लगे बैन को हटाया जा सकता है। बता दें कि एमनेस्टी इंडिया ने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में लगाए हिजाब बैन को हटाने की मांग की थी। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप