तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने छिपाने और बदलने की राजनीति बंद करें रमनसिंह और उनके पिछलग्गू भाजपा नेता : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रमन सिंह का 15 साल का महिला विरोधी कार्यकाल अभी छत्तीसगढ़ के लोग भूले नहीं है

भाजपा के नेता पीड़ित को न्याय दिलाने नहीं बल्कि अपराधियों को बचाने सड़कों पर उतरते हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने तो पीड़ित को न्याय दिलाने अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की त्वरित कार्यवाही की  है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

 रायपुर 05 अक्टूबर 2020| हाथरस की घटना पर लीपापोती करने छत्तीसगढ़ की घटनाओं पर टीका टिप्पणी कर रहे भाजपा के नेताओं पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा हाथरस की घटना पर लीपापोती करने के लिए झूठ का सहारा ले रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा तो पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की जा रही कड़ी कार्यवाही की गयी।

प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी देश के हर  पीड़ित के साथ खड़े हैं। पीड़ितों को न्याय देने के बजाय भाजपा की सरकारें तो अपराधियों को बचाने में पूरे घटनाक्रम में लीपापोती करने में जुटी है। हाथरस में पीड़ित के परिवार के साथ योगी सरकार के द्वारा की जा रही दुर्व्यवहार भाजपा के अपराधियों को संरक्षण देने की प्रवृत्ति को उजागर करता है।रमन सिंह का 15 साल का महिला विरोधी कार्यकाल अभी छत्तीसगढ़ के लोग भूले नहीं है। तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने छिपाने और बदलने की राजनीति बंद करें रमनसिंह और उनके पिछलग्गू भाजपा नेता।भाजपा  की इस राजनीति को छत्तीसगढ़ के लोग 2018 में ही खारिज कर चुके हैं। झूठ बोलने और प्रपंच फैलाने की राजनीति का दौर अब छत्तीसगढ़ में बीत चुका है।यह सच है कि जम्मू कठुआ उन्नाव हाथरस उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जैसी अनेक घटनाओं में भाजपा का संरक्षण प्राप्त रहा या भाजपा के जनप्रतिनिधि और भाजपा के नेता सम्मिलित रहे।

संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने ऊपर दाग़ लगते ही दूसरों के दाग गिनाने लगती है? उत्तर प्रदेश में हाथरस की दुखद, दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना का जवाब देने की बजाय वह कभी राजस्थान का नाम लेती है तो कभी छत्तीसगढ़ का.छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पहले भाजपा को हाथरस की लीपापोती का जवाब देना होगा, फिर बलरामपुर और भदोही का भी जवाब देना होगा.उन्होंने कहा है कि बलात्कार की घटनाएं अमानवीय ही होती हैं और इसकी पीड़ा को किसी भी सूरत में कम नहीं किया जा सकता. बलात्कार की घटनाएं कहीं भी हो किसी के भी साथ हो बेहद गंभीर हैं और मानवता के विरुद्ध अपराध हैं लेकिन बलात्कार की घटनाओं के बाद उत्तर प्रदेश की अजय सिंह बिष्ट सरकार ने जिस तरह से इस पर लीपापोती करने की कोशिश की, पीड़िता के शव को जलाया और परिवार को प्रलोभन दिया, वह बेहद गंभीर और अफ़सोसनाक है|

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज रमन सिंह, उनके पिछलग्गू नेता और रमनसिंह की बी टीम बलात्कार की घटना पर व्यथित होने का झूठा दिखावा कर रहे हैं लेकिन आंकड़ों में दर्ज है कि छत्तीसगढ़ में रमनसिंह के 15 साल के कार्यकाल में क्या हुआ. एक समय था जब एनसीआरबी के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ का दुर्ग बलात्कार की राजधानी बन गया था और उस समय भी मुख्यमंत्री रमन सिंह ही थे.मीना खल्खो और मड़कम हिड़में के साथ क्या हुआ था यह तो रमनसिंह आज तक बोल नहीं पाते. छत्तीसगढ़ के लोग इस बात को कभी भूल नहीं सकते की नसबंदी कांड गर्भाशय कांड और झलिया मारी कांड जैसे बड़े-बड़े महिलाओं के खिलाफ अपराध रमन सिंह के कार्यकाल में ही हुये। पूरे देश में भाजपा के जनप्रतिनिधि विधायक नेता या तो  शामिल रहे या संरक्षण दिया हो, हाथरस बलरामपुर और उसके पहले उन्नाव और जम्मू कठुआ की ऐसी घटनाओं से देश में गहरी नाराजगी है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हाथरस की घटना पर मुंह में दही जमा कर बैठे सांप्रदायिक नेताओं और उनके पिछलग्गुओं और बी टीम के द्वारा इसके बाद की गई बयान बाजी बेशर्मी की पराकाष्ठा है।अनुसूचित जाति वर्ग के प्रति भाजपा और आरएसएस की सोच को प्रदर्शित करने वाली यह बयान बाजी बेहद दुखद और अमानवीय है।उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना में जिस तरह से पीड़िता को सही इलाज तक मिलने से रोका गया पीड़िता की जीभ काट ली गई पीड़िता के ऊपर प्राणघातक हमले किए गए और आरोपियों को सरकारी संरक्षण दिया गया।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सच को झूठलाते हुए कहती है कि पीड़िता के साथ बलात्कार हुआ ही नहीं और उसकी जीभ भी नहीं काटी गई जबकि 15 दिन से पीड़िता का इलाज इन्हीं कारणों से चल रहा है और पोस्टमार्टम की इस तरह की संदिग्ध रिपोर्ट देने के बाद पीड़िता का शव रात को 2:30 बजे उसके परिवार वालों की अनुपस्थिति में संदिग्ध परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जला दिया जाता है

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में एक करोड़ 15 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की पैदावार का अनुमान ऐसे में केंद्र सरकार के द्वारा सेंट्रल पूल में मात्र 60 लाख मीट्रिक टन चांवल लेना अपर्याप्त : धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेछत्तीसगढ़ हित किसान हित और धान हित में सबका खड़ा होना समय की मांग छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 अक्टूबर 2020| केंद्र सरकार के द्वारा सेंट्रल पुल में 60 लाख मीट्रिक टन  चावल लेने को कांग्रेस ने अपर्याप्त करार दिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ