किन्नर हत्याकांड: दिनभर शव के साथ सोया अभिषेक, सात साल से साथ रह रहे थे दोनों; हत्या की वजह का हुआ खुलासा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा 27 मई 2026। ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव (26) निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में तुगलपुर गांव में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी व मृतक मनोरंजन शर्मा एक साथ किराये के मकान तुगलपुर में निवास करते थे। दोनों एक साथ शराब पीते थे। मनोरंजन शर्मा देर रात्रि में रूम पर आना व अन्य लोगों से संबंध बनाने के कारण अक्सर झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर आरोपी मनोरंजन शर्मा की हत्या कर फरार हो गया था।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि 24 मई को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गांव तुगलपुर में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में थाना नॉलेज पार्क में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस के मुताबिक जांच और सर्विलांस के आधार पर मंगलवार को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या करने के बाद वह दिनभर शव के साथ सोया था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी करीब सात साल से मनोरंजन शर्मा के साथ रह रहा था। मनोरंजन शर्मा किसी और से बात करने लगा था। वह काफी देरी से घर आता था। उसे मनोरंजन के अवैध संबंध का शक होने लगा था। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान अभिषेक ने मनोरंजन के सिर के बाल पकड़े और दीवार में लड़ा दिया था। सिर में गहरी चोट लगने के कारण ही मनोरंजन की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा ने की प्रार्थना, आरसीबी के मैच के दौरान नाम जाप करती नजर आईं अभिनेत्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 मई 2026। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा विराट कोहली के मैच के लिए एक बार फिर सबसे बड़ी चीयरलीडर बन गईं। एक्ट्रेस को गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान, सबसे आगे वाली सीट पर बैठकर अपने पति और उनकी टीम रॉयल […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ