विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा ने की प्रार्थना, आरसीबी के मैच के दौरान नाम जाप करती नजर आईं अभिनेत्री

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 मई 2026। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा विराट कोहली के मैच के लिए एक बार फिर सबसे बड़ी चीयरलीडर बन गईं। एक्ट्रेस को गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान, सबसे आगे वाली सीट पर बैठकर अपने पति और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए जोर-शोर से चीयर करते देखा गया।

अनुष्का ने पहना नाम जाप काउंटर 
अपने पति के लिए चीयर करने के अलावा, अनुष्का को टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए भी देखा गया। अभिनेत्री को मैच के दौरान मंत्र जाप करते हुए देखा गया। मंत्र जाप करते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। स्टैंड्स से इस मैच को देखते हुए, एक्ट्रेस अपनी उंगली में नाम जाप काउंटर रिंग पहने हुए नजर आईं। एक समय तो अनुष्का को हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए भी देखा गया।

फाइनल में पहुंची आरसीबी
आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुजरात टाइटंस (जीटी)  को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है।

Leave a Reply

Next Post

पति ने 50 हजार में दोस्तों को बेच दी पत्नी, दुष्कर्म और मानव तस्करी के आरोप में सात गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बनासकांठा 27 मई 2026। गुजरात के बनासकांठा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बनासकांठा जिले के पालनपुर में एक शख्स पर अपनी पत्नी को 50,000 रुपये में बेचकर मानव तस्करी और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप लगा […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान