जनसभा में बोले जेपी नड्‌डा – प्रधानमंत्री मोदी ने वोट बैंक की राजनीति को रिपोर्ट कार्ड में बदला, गरीबी 12 प्रतिशत तक घटी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अमरावती 11 जून 2023। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दक्षिणी राज्य के दौरे पर थे। एक दिन के दौरे पर आए जेपी नड्डा ने सबसे पहले तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-पाठ किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेताओं को कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए निर्देश दिए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबी स्तर में 12 प्रतिशत तक गिरवाट आई है।

आंध्र प्रदेश के कलाहस्ती पहुंचे नड्डा ने यहां एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों तक भाजपा सरकार ने राहत पहुंचाई है। आंध्र प्रदेश में 2.60 करोड़ लोगों को लाभ दिया है। केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण ही गरीबी स्तर 22.5 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत ही रह गई। वहीं, अत्यंत गरीबों को 1 प्रतिशत से कम कर दिया है। 

पीएम मोदी लगातार कर रहे हैं विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की राजनीति बदल दी है। उन्होंने विकास के जरिए अपना वोट बैंक बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ सालों में राजनीति को बदल कर रख दिया है। पहले वोट बैंक की पॉलिटिक्स होती थी, अब रिपोर्ट कार्ड के अनुसार पॉलिटिक्स होती है। भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी और सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला और किसान के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के कारण ही कांग्रेस सरकार में बिजली विहीन 19,000 गांव में बिजली पहुंचाई। उन्होंने 1.98 लाख गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाए, जिससे आज गांव में भी इंटरनेट की सुविधा विकसित हो सकी।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आंध्र प्रदेश पहुंचते ही सबसे पहले वह तिरुपति स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गए थे। यहां उन्होंने भगवान वेंकटेश के दर्शन किए और पूजा-पाठ की। एक दिन के दौरे पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने नेताओं को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।  

एक शक्ति केंद्र में पांच बूथ शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने कहा कि हम देश के विकास और उसके बढ़ोतरी के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैंने भगवान वेंकटेश के दर्शन किए उनसे अपने लक्ष्य में सफल होने का आशीर्वाद मांगा है। बता दें, नड्डा शुक्रवार रात ही तिरुपति पहुंच गए थे। आंध्र पद्रेश भाजपा प्रमुख ने बताया कि एक शक्ति केंद्र में पांच बूथ शामिल हैं। इसके साथ ही जिला कमेटी, मंडल कमेटी और शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित 300 लोगों को उन्होंने संबोधित किया। नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए कहा है। बता दें, राजनीतिक गलियारों में नड्डा के दौरे से कई मायने निकाले जा रहे हैं। कर्नाटक चुनाव हारने के बाद भाजपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कहा जा रहा है कि भाजपा दक्षिण में अपने पैर पसारने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

विकराल रूप लेगा चक्रवात ‘बिपरजॉय', 15 जून को गुजरेगा गुजरात से...125-135 किलोमीटर प्रति घंटा से चलेंगी हवाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 जून 2023। चक्रवात ‘बिपरजॉय’ रविवार सुबह ‘‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान” में बदल गया और इसके 15 जून को गुजरात के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची के बीच पहुंचने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले