‘आतंकवादी देश अब परमाणु आतंक का सहारा ले रहा’ : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का रूस पर बड़ा हमला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कीव 04 मार्च 2022। रूसी सेना यूक्रेन में भयंकर तबाही मचा रही है. वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर शुक्रवार को ‘परमाणु आतंकवाद’ का सहारा लेने और चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना को दोहराने की इच्छा का आरोप लगाया. यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद उन्होंने यूरोपीय देशों से मदद की अपील की कि वे यूरोप को परमाणु आपदा से मरने के लिए न छोड़ें. जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा कि रूस के अलावा किसी भी देश ने कभी न्यूक्लियर पावर प्लांट पर गोलीबारी नहीं की.यह मानव जाति के इतिहास में पहली बार है. आतंकवादी देश ने अब परमाणु आतंक का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

इससे पहले ज़ेलेंस्की ने कहा था कि वह युद्ध के बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए काम करेंगे. हमारे पास अपनी स्वतंत्रता के अलावा खोने के लिए कुछ भी नहीं है. यूक्रेन ने रूस से युद्धविराम की अपील की है। बता दें फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमेनुअल मैकरॉन का मानना है कि रूस-यूक्रेन में अभी ”यूक्रेन में सबसे बुरा दौर अभी आना है”. मैकरॉन की यह राय अपने रूसी समकक्ष व्‍लादिमीर पुतिन से करीब 90 मिनट की बातचीत के बाद आया. फ्रांस के राष्‍ट्रपति के एक सहयोगी ने कहा कि बातचीत के दौरान पुतिन ने  पूरे देश पर कब्‍जे का इरादा जताया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को क्वाड समूह के देशों की बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई, जिसमें यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति और मानवता पर उसके प्रभावों पर भी चर्चा की गई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दोनों देशों को वार्ता और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

जब आपस में 'टकराएंगी' दो हाई-स्पीड ट्रेनें, मंत्री भी होंगे सवार : 'कवच' का परीक्षण आज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 04 मार्च 2022। स्वदेश निर्मित ट्रेन टक्कर सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ का परीक्षण 4 मार्च को सिकंदराबाद में किया जाएगा जिसमें दो ट्रेन पूरी गति के साथ विपरीत दिशा से एक दूसरे की तरफ बढ़ेंगी. रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप