‘बेअदबी’ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता का दावा मानसिक रूप से बीमार था बेटा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

फिरोजपुर 05 मई 2024। पंजाब के फिरोजपुर में एक गुरुद्वारे में कथित तौर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. ये घटना शनिवार की है. पुलिस के अनुसार युवक की आयु 19 वर्षीय थी. पुलिस ने बताया कि तल्ली गुलाम गांव के निवासी बख्शीश सिंह उर्फ़ गोला ने बंडाला गांव में स्थित गुरुद्वारे में प्रवेश करने के बाद सिखों की पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की. जिसके बाद मौके पर ही उसे पकड़ लिया गया और भीड़ ने बख्शीश सिंह को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने नौजवान को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी मौत हो चुकी थी।कथित तौर पर युवक ने बेअदबी को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश की. लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. कथित घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण गुरुद्वारे में इकट्ठा हो गए और उसकी पिटाई कर दी।

घटना का एक वीडियो भी सामने आए है. जिसमें बख्शीश को कुछ लोगों के समूह ने पहले घेरा, फिर उसके साथ मारपीट की. बाद में पुलिस उसे एक निजी अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बख्शीश सिंह के पिता लखविंदर सिंह ने कहा कि बख्शीश मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था. पुलिस ने बेअदबी के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. बख्शीश के पिता ने पुलिस से उनके बेटे की हत्या करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की. इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौम्या मिश्रा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे. अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने फिरोजपुर में बेअदबी की घटना पर दुख व्यक्त किया।अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि कानून बेअदबी की घटनाओं को रोकने में सफल नहीं रहा।

Leave a Reply

Next Post

बजरंग पुनिया को लगा बड़ा झटका, NADA ने इस वजह से किया सस्पेंड, खतरे में ओलंपिक की दावेदारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 मई 2024। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया. नाडा का यह कदम बजरंग पुनिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि इससे इस साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च