डिप्टी सीएम ने किसानों से धैर्य रखने की अपील की, सभी की धान खरीदेंगे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 जनवरी 2026। धान खरीदी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि पात्रता अनुसार किसानों के एक-एक दाना धान की खरीदी होगी. कांग्रेस पार्टी ने धान खरीदी के मामले में शुरू से भ्रम फैलाने का काम किया. नियत नहीं है, व्यवस्था नहीं है. तैयारी नहीं है, यह सबने कहा, लेकिन इन सभी को निराधार बताते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी हो रही है. किसान धैर्य रखें, उनका धान भी खरीदा जाएगा। वहीं धान खरीदी गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्ती को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विभिन्न जिलों में कलेक्टर औचक निरीक्षण कर रहे हैं. अनियमितता पाए जाने पर कई राइस मिलों पर कार्रवाई की गई. मुंगेली, धमतरी के राइस मिल्स में औचक निरीक्षण करने पर गड़बड़ी पाई गई. उन्होंने बताया कि मुंगेली में उपलेटा राइस मिल को सील किया गया. धमतरी के श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज की भी सील बंद कार्रवाई की गई. अभिलेखों के भौतिक सत्यापन करने पर गड़बड़ी पाई गई. डीओ ऑर्डर में अनियमितता, गाड़ियों की क्षमता से अधिक परिवहन और जीपीएस डेटा से छेड़छाड़ जैसे गड़बड़ियों के बाद कार्रवाई की गई है।

जंबूरी 2026 को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस की याचिका पर होने वाली सुनवाई उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बार-बार स्पष्ट किया जा चुका है. नियम और प्रक्रिया के अनुसार काम हुआ है. शिकायत और कानूनी रास्ते सभी के लिए खुले हैं. शिक्षा मंत्री ने भी स्पष्ट कर दिया है, और अब इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए. अंबिकापुर में केसीसी योजना को लेकर किसानों के साथ धोखाधड़ी पर प्रदर्शन को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी गड़बड़ी की शिकायतें आएगी, वहां पर कार्रवाई होगी. हमारी सरकार ने शुरू से ही स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है. जहां भी इस प्रकार की अपराध होंगे जांच होगी.

Leave a Reply

Next Post

'गजनी से औरंगजेब तक सब नष्ट हो गए, सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा है' : पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 जनवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 108 अश्वों के साथ निकाली गई भव्य शौर्य यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा उन वीर योद्धाओं की स्मृति में निकाली […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप