इजराइल के राजदूत से मिलीं कंगना रनौत, बोलीं- हमास आधुनिक रावण है और जल्द ढेर होगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2023। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस की प्रमोशन में जुटी हुई हैं। एक्ट्रेस दिल्ली में इजराइल के राजदूत से मिलीं। कंगना रनौत ने इस मीटिंग के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग में इजराइल का समर्थन किया है। कंगना ने कहा आज पूरी दुनिया, खासकर इजराइल और भारत, आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। कंगना ने विश्वास जताया कि इजराइल ‘‘आतंकवाद के खिलाफ युद्ध” में विजयी होगा।

हमास जैसे आधुनिक रावण को परास्त कर रहे हैं
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मीटिंग के तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- आज पूरी दुनिया, खासकर इजरायल और भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग लड़ रहे हैं। कल जब मैं रावण दहन करने दिल्ली पहुंची, तो मुझे लगा कि इजरायल एम्बेसी आकर उन लोगों से मिलना चाहिए जो आज के आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं। जिस प्रकार से छोटे बच्चों को, महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, ये दिल को झकझोर देने वाला है। मुझे पूरी उम्मीद है आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में इजरायल विजयी होगा। उनके साथ मैंने अपनी आने वाली फिल्म तेजस और भारत के आत्मनिर्भर लड़ाकू विमान तेजस के बारे में चर्चा की।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है, जयपुर से प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 25 अक्टूबर 2023। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उसकी घोषणाएं खोखली हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है। वह झुंझुनू […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण