मोदी सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है, जयपुर से प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 25 अक्टूबर 2023। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उसकी घोषणाएं खोखली हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है। वह झुंझुनू के अरड़ावता में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना, महिला आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा,‘‘इनकी खोखली घोषणाएं हैं, खाली लिफाफे हैं।

ये जो भी घोषणा करते हैं उन्हें जमीन पर नहीं उतारते हैं। इसके विपरीत, कांग्रेस की सरकारें अपनी सारी घोषणाओं को जमीन पर उतार रही हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘आज जो मोदी जी की सरकार है,भाजपा की सरकार है, उसमें आपकी कोई सुनवाई नहीं है। यह सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है।

देवनारायण जी के मंदिर में प्रधानमंत्री द्वारा डाले गए लिफाफे में से कथित तौर पर 21 रुपए निकलने की टीवी पर दिखाई गई घटना का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने यह कटाक्ष भी किया,‘‘मोदी जी का लिफाफा खाली है।” जनसभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Next Post

ये 5 योगा मुद्राएं देगी सेहत को ढेरों फायदे, दूर हो जाएंगी कई बीमारियां

शेयर करेबिलासपुर 25 अक्टूबर 2023। योग सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। योग आसन कई तरह के होते हैं जिन्हें यदि नियमित रुप से किया जाए ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है शरीर में लचीलापन बढ़ता है और सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज