ट्रेड लाइसेंस के नाम से गुमटी, ठेला, छोटे मंझौल व्यापारियों से सलाना 30 हजार रु. वसूली बंद हो

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 08 अगस्त 2026। ट्रेड लाइसेंस के नाम से गुमटी, ठेला, छोटे मझोले व्यापारियों से सलाना मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूछा कि प्रदेश के 99 प्रतिशत व्यापारियों के पास गुमास्ता लाइसेंस है, इस आधार पर वर्षों से व्यवसाय कर रहे है, फिर अचानक ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता क्यों की गई है? जिस प्रकार से ट्रेड लाइसेंस की फीस तय की गई है। नगर निगम क्षेत्र में 30 हजार रु., पालिका क्षेत्र में 20 हजार रु., पंचायत क्षेत्र में 10 हजार रु. सालाना, दो वर्ष बाद 5 प्रतिशत फीस शुल्क में वृद्धि ये तो सीधा-सीधा लूट है। जुर्माना का प्रावधान अलग है, इससे तो व्यापारी परेशान होंगे। ट्रेड लाइसेंस के लिए उनको भटकना पड़ेगा, ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए भारी लेनदेन होगा, यह सरकार का फैसला व्यापारी हित में नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने गुमास्ता की वैधता को 5 साल किया था जिसे भाजपा की सरकार बनते ही खत्म कर दिया गया अब गुमास्ता जिनके पास में है उन्हें ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए दबाव बनाया जाएगा, आखिर सरकार इतनी तानाशाही पर क्यों उतर गई है? कांग्रेस पार्टी ने कहा कि गुमास्ता लाइसेंस धारकों को ट्रेड लाइसेंस निशुल्क बना कर दिया जाए उसमें लगाई गई शुल्क को हटाया जाये। वैसे ही व्यापार व्यवसाय मंदी के दौर से गुजर रहा है। ट्रेड लायसेंस जिनका नहीं बन पायेगा उनका व्यवसाय संकट में आ जायेगा। बेरोजगारी बढ़ेगी। ये सरकार तो रोजगार देने में पहले ही असफल है, अब रोजगार छीन रही है। जिनके पास पहले से गुमास्ता लाइसेंस है उनको ट्रेड लाइसेंस बनाने की अनिवार्यता से बाहर किया जाये।

Leave a Reply

Next Post

भारतमाला सड़क में दरार डबल इंजन की सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 08 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि रायपुर- विशाखापट्टनम कॉरिडोर परियोजना को प्रदेश के विकास की रीढ़ बताया जा रहा है, उसी परियोजना में घटिया निर्माण, देरी और अनियमितताओं की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। सरकार को प्रचार करने […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप