संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में पहुंचे सभी पार्टियों के नेता, 19 जुलाई से शुरू हो रहा है सेशन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 जुलाई 2021। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई यानी कल से शुरू होने जा रहा है। उससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ मंत्रणा की। बैठक में सत्ता पक्ष ने विपक्ष से मानसून सत्र को सुचारू रुप से चलाने के अपील की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल संसद भवन पहुंचे। इसके अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और डीएमके तिरुचि शिवा संसद पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर के साथ शाम को बैठक बुलाई गई है। 

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की परंपरा है। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान संसद में 19 दिन कामकाज चलेगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह संसद का पहला सत्र होने जा रहा है। मानसून सत्र के इस बार हंगामेदार होने की आशंका है। विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, कोविड कुप्रबंधन और वैक्सीन की किल्लत, विदेश नीति, राफेल डील समेत जैसे कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी की है।

आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य

इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसद की कार्यवाही शुरू के दौरान कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। जिन लोगों ने टीके की दोनों डोज नहीं ली है उन्हें संसद परिसर में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा।

इतने सांसद ले चुके हैं कोरोना वैक्सीन

लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, राज्यसभा के 231 सांसदों में से 200 सांसदों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, जबकि16 ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। वहीं लोकसभा में 540 में से 470 सांसदों ने कम से कम टीके के एक खुराक ले ली है।

Leave a Reply

Next Post

एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली बोलीं- सलमान खान से दूर रहना ही मेरी सेहत के लिए अच्छा, मुझे नहीं पता अब उनकी कितनी गर्लफ्रेंड

शेयर करे नई दिल्ली 18 जुलाई 2021। बॉलीवुड कलाकार रह चुकी पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली अभिनेता सलमान खान के साथ अपने रिश्तों के लेकर हमेशा से खुलकर बोलती रही हैं। 90 के दशक में उनकी और सलमान खान की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थीं। दोनों काफी समय तक […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही