पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को कांग्रेस ने किया निष्कासित, छह साल के लिए किया बाहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कबीरधाम 08 नवंबर 2023। कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। मंगलवार को मतदान के बाद देर रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया है। दरअसल, विधानसभा चुनाव में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह उर्फ योगीराज को कोंग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार ये कार्रवाई की गई  हैं। योगेश्वर राज सिंह ने कवर्धा सीट पर चुनाव में आप पार्टी के प्रत्याशी खड्ग राज सिंह का खुलेआम प्रचार किया था। यहां पर कांग्रेस से मंत्री मोहम्मद अकबर प्रत्याशी है।

केजरीवाल की रैली में भी दिखाई दिए थे योगेश्वर राज सिंह
गौरतलब है कि आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी आदिवासी समाज में अच्छी खासी पकड़ है। वे पूर्व में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, तब वे भाजपा में थे। इसके अलावा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रह चुके योगेश्वर राज सिंह भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी खड्गराज सिंह का समर्थन कर रहे थे। योगेश्वर राज सिंह व  खड्गराज सिंह दोनों रिश्तेदार हैं। चार अक्टूबर को कवर्धा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवत मान की रैली में भी योगेश्वर राज सिंह दिखाई दिए थे।

Leave a Reply

Next Post

नक्सली हिंसा के बीच 70.87 फीसदी हुआ मतदान, पहले चरण में 20 सीटों पर डाले गए वोट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 08 नवंबर 2023। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के पहले चरण के तहत मंगलवार को मिजोरम की सभी 40 और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर वोट डाले गए। मिजोरम में 77.40 फीसदी मतदान हुआ। वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा के बीच 70.87 फीसदी लोगों ने […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प