भाजपा महापौर प्रत्याशियों के पांच नाम तय, उज्जैन से टटवाल, रतलाम से अशोक पोरवाल, घोषणा आज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 12 जून 2022। मध्य प्रदेश में महापौर प्रत्याशियों के नाम तय करने के मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस से पिछड़ गई है। भाजपा की चुनाव समिति और कोर ग्रुप की शनिवार देर रात तक चली बैठक में पांच शहरों के लिए महापौर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन के पदाधिकारी रविवार को अन्य 11 शहरों के लिए भी नामों की सूची को अंतिम रूप देंगे।

भाजपा मुख्यालय में 5 घंटे चली बैठक में महापौर प्रत्याशी के लिए उज्जैन से मुकेश टटवाल, सतना से योगेश ताम्रकार, छिंदवाड़ा से जितेंद्र शाह, बुरहानपुर से माधुरी पटेल और रतलाम से अशोक पोरवाल के सिंगल नाम तय कर दिए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार महापौर के नाम को लेकर भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में नाम पर एक राय नहीं बन पा रही है। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के चलते नाम अटका हुआ है। पार्टी और संगठन के पदाधिकारी दोनों के बीच सहमति बनाने में लगे हैं। ग्वालियर से डॉ. वीरा लोहिया, सुमन शर्मा, माया सिंह और समीक्षा गुप्ता के नाम सामने आए हैं।  

पार्टी की तरफ से तय किया गया है कि परिवार और विधायकों को अलग रखा जाए। भोपाल में पार्टी को विधायक कृष्णा गौर के अलावा कोई नाम मिल नहीं रहा है। ऐसे में यदि पार्टी कृष्णा गौर को टिकट देती है तो इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला की राह भी आसान हो जाएगी। इंदौर से डॉ. निशांत खरे, पुष्यमित्र भार्गव और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नाम दावेदारों में है। जबलपुर से डॉ. जितेंद्र जामदार, कमलेश अग्रवाल और अभिलाष पांडे के नामों के पैनल पर चर्चा चल रही है।

बीजेपी की तरफ से शनिवार को बैठक खत्म करने के बाद रविवार को महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी करने की बात कहीं थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन पदाधिकारी रविवार को फिर बैठक कर नामों पर चर्चा करेंगे। उसके बाद प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों के डर के साए में बीता बचपन, अब सुप्रीति ने खेलो इंडिया में दिखाया दम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 12 जून 2022। हौसले बुलंद हों तो जीवन में आने वाली किसी तकलीफ के सामने आप हार नहीं सकते। आसपास ऐसी बातें होती हैं जो आपको डरा सकती हैं लेकिन आपका साहस और आत्मविश्वास डर पर जीत हासिल कर आपके लक्ष्य और सपनों को पूरा […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय