बादशाह के रैप से ‘चिमणा’ में गूंजा महाराष्ट्र का देसी रंग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 30 अगस्त 2026। महाराष्ट्र की मिट्टी, लोकपरंपरा और मॉडर्न म्यूज़िक का जबरदस्त संगम अब ‘गोंधळ’ के नए गाने ‘चिमणा’ में सुनाई दे रहा है। अवॉर्ड-विनिंग मराठी थ्रिलर ‘गोंधळ’ के पारंपरिक लोकगीत ‘एक चिमणा चिवचिवाला’ को रैपर बादशाह ने अपने सिग्नेचर रैप स्वैग और कंटेम्पररी हिप-हॉप बीट्स से नया रंग दिया है। दिव्या कुमार, बादशाह, नागेश मोरवेकर और नेहा खान की आवाज़ों से सजा यह ट्रैक रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर रहा है।

‘चिमणा’ की खासियत यह है कि इसमें लोकधुन की मूल आत्मा को बरकरार रखते हुए उसे आज की युवा और डिजिटल ऑडियंस के मुताबिक पेश किया गया है। पारंपरिक महाराष्ट्रीयन सुरों के साथ बादशाह की एनर्जी ट्रैक को ऐसा देसी-ग्लोबल फ्लेवर देती है, जो तुरंत जुड़ाव पैदा करता है।

अपनी मजबूत अवॉर्ड जर्नी के बाद ‘गोंधळ’ अब हिंदी समेत चार और भाषाओं में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी परंपरा, जुनून, प्रेम और धोखे के बीच उलझे रिश्तों की रोमांचक दास्तान है। संतोष दावखर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के म्यूज़िक डायरेक्टर दिग्गज इलैयाराजा हैं। ‘चिमणा’ ने फिल्म की चर्चा को एक नई म्यूज़िकल ऊंचाई दे दी है।

Leave a Reply

Next Post

फैमिली कोर्ट जजों की याचिका खारिज

शेयर करेNGT सदस्यों के कार्यकाल पर आठ सितंबर से पहले सुनवाई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 31 अगस्त 2026। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के सात फैमिली कोर्ट जजों की उस याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया, जिसमें उन्हें हाईकोर्ट के जज के रूप में पदोन्नति के लिए […]

You May Like

इंडोनेशिया की आग से सिंगापुर की हवा जहरीली....|....जर्जर सड़क और उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण....|....चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन....|....वर्ल्ड स्पाइन डे: कमर दर्द की चोट बेडरूम तक!....|....मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग....|....पूर्व जिला न्यायाधीश ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती....|....हिमाचल में ठिठुरन: बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान....|....छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल....|....अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच....|....'भीड़ नहीं, अकेले खड़े होने के लिए चाहिए हिम्मत'