पाले ने लुढ़काया पारा, जमने लगी ओस की बूंदे, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंचा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अम्बिकापुर 18 दिसंबर 2022। उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। खासकर सरगुजा और जशपुर जिले में असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार के मैनपाट व सामरी पाट में पाले की चादर घास के मैदान और पत्तियों पर दिखाई दी। यह इस सीजन का पहला पाला है। तीन दिनों में ही तापमान पांच डिग्री तक गिर गया है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व सामरी पाट मे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। 

चक्रवाती तूफान का असर कम होने के साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मैनपाट, सामरीपाट के साथ जशपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर पाला पड़ा। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर उत्तर छत्तीसगढ़ में दिसंबर के अंतिम सप्ताह एवं जनवरी के पहले पखवाड़े में कडाके की ठंड पड़ती है। इस दौरान पाट क्षेत्रों में तामपान 1 डिग्री तक पहुंच जाता है।

एक-दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मैनपाट में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सामरी पाट में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्द हवाओं के कारण तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल खदान से डीजल चोरी कर भाग रहे थे बिलासपुर, पुलिस ने पीछा कर सरगना सहित पांच को पकड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा/बिलासपुर 18 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एसईसीएल खदान से डीजल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। शातिर चोर खदान से डीजल चोरी कर बिलासपुर भाग रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक