शिवराज सिंह चौहान का दावा- ओडिशा विधानसभा चुनाव जीतेगी भाजपा, सीएम नवीन पटनायक पर साधा निशाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 14 फरवरी 2024। भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओडिशा में हैं। इस दौरान उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पटनायक राज्य सरकार के मुट्ठी भर अधिकारियों को आउटसोर्स कर दिया है। इस वजह से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। चौहान ने दावा किया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा में बहुमत से सरकार बनाएगी। जगतसिंहपुर में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने के बाद चौहान कटक में एक पार्टी कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 

हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है: शिवराज 
चौहान मंगलवार को ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में थे। इस दौरान उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा पटनायक सरकार के राज्य में प्रगति नहीं कर सकता। सीएम इस बात से अंजान हैं कि राज्य में क्या हो रहा है क्योंकि वह खुद काम नहीं करते हैं। इसलिए लोग नौकरशाही शासन में जंगलराज का अनुभव कर रहे हैं। जब तक पटनायक राज्य की कमान नहीं संभालते हैं, तब तक राज्य प्रगति नहीं कर सकता है। पटनायक ने सरकार में कुछ अधिकारियों को आउट सोर्स कर दिया है। इस वजह से हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। पटनायक सरकार नहीं चला रहे बल्कि अधिकारी उनकी ओर से सत्ता संभाल रहे हैं।

चौहान- महिलाओं के खिलाफ राज्य में अत्याचार बढ़ा
पटनायक सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन उनके राज्य में ही महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में वृद्धि हुई है। यहां लड़कियां सुरक्षित नहीं है। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में ओडिशा के विकास के लिए 18 लाख करोड़ रुपये जारी किए लेकिन बीजद सरकार ने धन का उचित उपयोग नहीं किया। उन्होंने हमेशा लोगों को गुमराह किया है। चौहान ने दावा किया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा में बहुमत से सरकार बनाएगी। हम ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से अधिक से अधिक सीट जीतेंगे।

शिवराज के दावों को बीजद ने किया खारिज
ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत के दावे को बीजद ने खारिज कर दिया है। बीजद नेता और सीएम के करीबी वीके पांडियन ने कहा कि उन्हें यहां आने दीजिए। उन्हें पता चल जाएगा कि हमारे सीएम जनता की सेवा करने में व्यस्त है न कि सत्ता के लिए। पटनायक पिछले 24 वर्षों से राज्य के जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्हें इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा। सांसद मुन्ना खान ने भी चौहान के बयान को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिवराज को ओडिशा की राजनीति की कोई जानकारी नहीं है। वह स्थानीय भाजपा नेताओं की जुबान बोले रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में गौ-तस्करी का बड़ा मामला:गौसेवकों ने पकड़ा गायों से भरा कंटेनर,कई की मौत,पूर्व सीएम ने भाजपा पर कसा तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ-तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। एक कंटेनर में लगभग 100 गायों की तस्करी की जा रही थी। रायपुर-दुर्ग के बीच कुम्हारी नाका में गौसेवकों ने गायों से भरा कंटेनर को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप