3 जुलाई को सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘नागबंधम’ का जादू

admin
शेयर करे

30 दिन बाद खुलेगा रहस्यों का खजाना, ‘नागबंधम’ का काउंटडाउन हुआ शुरू

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 जून 2026। भारतीय सिनेमा में पौराणिक कथाओं और आधुनिक तकनीक के संगम से बनी फिल्मों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बहुप्रतीक्षित पौराणिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘नागबंधम’ ने अपने नए 30-डेज़ काउंटडाउन पोस्टर के साथ दर्शकों के उत्साह को नई ऊंचाई दे दी है। 3 जुलाई को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म रहस्य, रोमांच, आध्यात्मिक शक्तियों और भारतीय मिथकों की एक ऐसी भव्य यात्रा का वादा करती है, जो दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। नए पोस्टर में फिल्म की रहस्यमयी और अलौकिक दुनिया की झलक दिखाई गई है, जहां प्राचीन रहस्य, भूली-बिसरी किंवदंतियां और नियति को बदल देने वाली दिव्य शक्तियां कहानी का केंद्र बनती हैं। पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और दर्शकों के बीच इसकी भव्यता को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

निर्देशक अभिषेक नामा की यह महत्वाकांक्षी फिल्म भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक सिनेमाई शैली में प्रस्तुत करती है। वीराट कर्णा, ऋषभ साहनी, नभा नतेश, ईश्वार्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय पौराणिक धरोहर और आध्यात्मिक परंपराओं का उत्सव भी है। एनआईके स्टूडियोज और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘नागबंधम’ वैश्विक दर्शकों के सामने भारतीय कथाओं की भव्यता को नए अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

कान्स से मुंबई तक गूंजी ‘अनफिनिश्ड वॉइस’

शेयर करे‘अनफिनिश्ड वॉइस’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारतीय सिनेमा का मान (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 जून 2026। भारतीय स्वतंत्र सिनेमा आज वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान गढ़ रहा है और इसी यात्रा में मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘अनफिनिश्ड वॉइस’ एक उल्लेखनीय उपलब्धि बनकर उभरी है। रुद्र स्टूडियो के […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला