इंदिरा कला संगीत विवि को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग

admin
शेयर करे

प्रश्नकाल में भाजपा सांसद पाण्डेय ने विषय उठाया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 दिसंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने राजनांदगाँव संसदीय क्षेत्र के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की है। भाजपा सांसद श्री पाण्डेय ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा है। यह विश्वविद्यालय 14 अक्टूबर, 1956 से स्थापित है और इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में पूरा सम्मान मिलना चाहिए। यह हमारे शास्त्रीय संगीत व नृत्य कला को समर्पित एशिया का पहला विश्वविद्यालय है, जिसमें कत्थक भरतनाट्यम लोक संगीत सहित अनेक विधाओं की शिक्षा दी जाती है। इस संस्थान में विदेशी छात्र-छात्राएँ भी अध्यनरत हैं, अत: इसको केंद्रीय विश्वविद्यालय दर्जा दिया जाए।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में अब होंगे 13 जिले, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- 10 महीने में पुरानी समस्या का समाधान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 दिसंबर 2025। दिल्ली में अब कुल 13 जिले होंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने मौजूदा 11 राजस्व जिलों का पुनर्गठन करते हुए 13 नए राजस्व जिलों के गठन को मंजूरी दी है. सीएम ने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव