प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूर्व मंत्री लता उसेंडी के बयान पर प्रतिक्रिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/05 अक्टूबर 2020। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने  पूर्व मंत्री लता उसेंडी के बयान पर  प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बनिया गांव की महिला के साथ अपहरण और बलात्कार की घटना घटने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने ही त्वरित कार्यवाही करके आरोपियों को गिरफ्तार किया। बलात्कार की हर घटना बेहद दुखद और आपत्तिजनक है।  दरअसल लता उसेंडी उत्तर प्रदेश में हाथरस उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और ऐसी ही अन्य महिला विरोधी घटनाओं के कारण भाजपा की केंद्र सरकार और भाजपा के विरुद्ध जनमानस में उफ़नते हुए गुस्से से ध्यान हटाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का सहारा ले रही हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बलात्कार की घटनाओं में कमी आई। लता  उसेंडी भाजपा शासित उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और हरियाणा में महिलाओं की स्थिति पर क्यों खामोश हैं ???

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि लता उसेंडी सबसे पहले यह तो बताए कि मसोरा की घटना जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व मंत्री लता उसेंडी के रिश्तेदार शामिल थे उस पर उन्होंने क्या किया था ? उस समय मंत्री पद पर आसीन लता उसेंडी ने  तरह से सरकारी दबाव डालकर अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर बलात्कार के आरोपियों को बचाने की कोशिश क्यों की थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने  पूछा है कि जम्मू में कठुआ उत्तर प्रदेश में उन्नाव और उन्नाव के बाद हाथरस उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और भदोही जैसी घटनाओं पर अभी तक लता उसेंडी क्यों चुप रहीं ??? रमन सिंह सरकार में लगातार महिलाओं के खिलाफ और खासकर बस्तर में महिलाओं के खिलाफ पेद्दागेलूर सारकेगुड़ा जैसी भयावह घटनाएं  होती रहीं लेकिन लता उसेंडी ने कभी भी अपना मुंह खोलना उचित नहीं समझा। महिलाओं के साथ नसबंदी कांड गर्भाशय कांड झलियामारी कांड बस्तर के बीजापुर में बैडमिंटन छात्रा के साथ कोच द्वारा बलात्कार मीना खलखो कांड जैसी घटनाओं पर कभी लता उसेंडी का मुंह नहीं खुला। स्वयं रमन सरकार में मंत्री होने के कारण लता उसेंडी भी रमन सिंह सरकार के 15 साल के कार्यकाल में  हुई इन महिला विरोधी घटनाओं के लिए बराबर की जिम्मेदार थी लेकिन उन्हें कभी महिलाओं की तकलीफ समझ में नहीं आई और अब सत्ता से हटने के बाद और चुनाव हार जाने के बाद वे बयानबाजी करके सुर्खियों में बने रहने की राजनीति कर रहे हैं। वास्तव में लता उसेंडी को महिलाओं के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है यदि लता उसेंडी को महिलाओं के प्रति सहानुभूति होती तो इन 15 साल में कभी न कभी वह महिलाओं के साथ और खासकर बस्तर की महिलाओं के साथ खड़ी हुई होती।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज सखी सेंटर पीड़ित महिला के परिवारजनों से भेंट की। आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया और राज्य शासन से हर संभव सहायता दिलाने की बात कही।

Leave a Reply

Next Post

तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने छिपाने और बदलने की राजनीति बंद करें रमनसिंह और उनके पिछलग्गू भाजपा नेता : शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेरमन सिंह का 15 साल का महिला विरोधी कार्यकाल अभी छत्तीसगढ़ के लोग भूले नहीं है भाजपा के नेता पीड़ित को न्याय दिलाने नहीं बल्कि अपराधियों को बचाने सड़कों पर उतरते हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने तो पीड़ित को न्याय दिलाने अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप