धान खरीदी में अव्यवस्था दूर करने कांग्रेस ने ब्लॉकों में दिया धरना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 दिसंबर 2024। किसानों को धान बेचने में हो रही परेशानी तथा धान खरीदी केंद्र में फैली अव्यवस्था को दूर करने टोकन, भुगतान, तौलाई, सोसायटी में जाम की स्थिति के निराकरण करने एवं बारदाने की कमी दूर करने, एकमुश्त भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी ब्लॉकों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मा. राज्यपाल से अनुरोध किया कि धान खरीदी की परेशानी दूर करने के लिये सरकार को निर्देश देवे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मोहला मानपुर जिले मानपुर के दुर्गा चौक में धरने में शामिल हुये। उन्होंने कहा हम लगातार किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिये सरकार से आग्रह कर रहे हम लोग धान खरीदी केंद्रों में गए वहां पर किसानों को परेशान किया जा रहा। सरकार की मंशा साफ नहीं है वह किसानों से पूरा धान नहीं खरीदना चाह रही। बारदानों का संकट है, टोकन नहीं मिल रहा, इलेक्ट्रॉनिक कांटे से ज्यादा मात्रा में धान लिया जा रहा, इन सबको लेकर हमने बार-बार सरकार को चेतावनी दिया। सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते है एकमुश्त पैसा दे रहे जबकि पूरे प्रदेश में मात्र 2300 की दर में भुगतान हो रहा। वादा किया था पंचायतों में काऊंटर खोलकर धान का 3100 रू. एकमुश्त भुगतान करेंगे। मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं प्रदेश के कितने पंचायतों में काऊंटर खोलकर किसानों का भुगतान कर रहे, बताये साहस है तो एक पंचायत का नाम बता दें। हमारे सभी ब्लॉकों से अलग-अलग मा. राज्यपाल जी को ज्ञापन भेजा है। किसानों की समस्या दूर करने के लिये हस्तक्षेप करने को कहा है।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल ने AAP-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- अकेले लड़ेंगे चुनाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 दिसंबर 2024। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'