प्रयागराज बवाल में बड़ा खुलासा, व्हाट्सएप पर जावेद फैला रहा था नफरत, शेयर किए थे मैसेज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

प्रयागराज 12 जून 2022। प्रयागराज के अटाला में पथराव, बमबाजी व आगजनी की घटना का मास्टरमाइंड  जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप व्हाट्सएप पर नफरत फैला रहा था। वह सोशल मीडिया के जरिये ही शहर को आग में झोंकने की साजिश रच रहा था। उसकी प्लानिंग 10 जून को भारत बंद कराने की थी और वह इस मैसेज को व्हाट्सएप के जरिये शेयर कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच पड़ताल की तो यह खुलासा हुआ। फिलहाल उसका मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी की जा रही है। जावेद मोहम्मद को पुलिस ने शुक्रवार रात में ही हिरासत में ले लिया था। सूत्रों का कहना है कि उसके बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि अटाला बवाल की आग भड़काने में मुख्य रूप से उसका ही हाथ था। इसके बाद पुलिस ने करेली के जेके आशियाना मोहल्ले में स्थित उसके घर में दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। 

इसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई। उसने खुद को निर्दोष बताया और बवाल से अपना कोई भी संबंध होने की बात से इनकार कर दिया। लेकिन जब पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच पड़ताल की तो साजिश की बात पुख्ता हो गई। 

सूत्रों का कहना है कि उसका व्हाट्सएप अकाउंट खंगालने पर पता चला कि वह भाजपा की पूर्व प्रवक्ता के बयान को लेकर व्हाट्सएप पर नफरत फैलाने में लगा हुआ था। यही नहीं वह और उसके साथी भारत बंद कराने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे थे। इसके तहत 10 जून को भारत बंद कराने की प्लानिंग थी और इसके लिए वह अपने जानने वालों को लगातार मैसेज भेज रहा था। उसके मोबाइल से कई मैसेज व चैट डिलीट मिले हैं। माना जा रहा है कि बवाल के बाद पुलिस से बचने केलिए ऐसा किया गया। 

पत्नी व छोटी बेटी भी हिरासत में
सूत्रों का कहना है कि जावेद के साथ ही पुलिस ने उसकी पत्नी परवीन फातिमा और छोटी बेटी सुमैया को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने रात नौ बजे के करीब उसके घर पर दबिश दी थी, जहां उसके दोनों बेटे नहीं मिले। इस दौरान जावेद और उसकी पत्नी व छोटी बेटी ही मिली, जिन्हें पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया। हालांकि इस बाबत आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। आला पुलिस अधिकारियों की ओर से देर रात तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया।

मोबाइल में मिले कई नंबर रडार पर
सूत्रों का कहना है कि जावेद के मोबाइल में मिले कई फोन नंबर पुलिस के रडार पर हैं। यह वे मोबाइल नंबर है,ं जिन पर उसने भारत बंद के आह्वान संबंधित मैसेज फॉरवर्ड किए थे। पुलिस इन सभी मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इन नंबरों का इस्तेमाल कौन-कौन से लोग कर रहे थे। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनमें सभी स्थानीय हैं या कुछ बाहरी लोग भी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

रांची हिंसा का यूपी कनेक्शन, सहारनपुर से आए थे उपद्रवी, जानें कैसे रची गई खतरनाक साजिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रांची 12 जून 2022। झारखंड की राजधानी रांची में भड़की हिंसा को लेकर अब कुछ बड़े खुलासे होने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार रांची पुलिस अगर मुस्तैद नहीं होती तो हिंसा और भी अधिक खतरनाक रूप ले सकती थी। मीडिया रिपोर्ट में इस हिंसा को लेकर जो खुलासे […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान