रायगढ़ में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, ओडिशा से घर लौटते वक्त हादसा; पुलिस टीम मौके पर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 11 जून 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात दर्द सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना  क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महापल्ली गांव बीती रात तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर जाने की घटना  में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक इंड सिनर्जी प्लांट में काम करते थे और बीती रात शराब पीने कनकतुरा गए हुए थे, जहां से घर वापसी के दौरान देर रात यह घटना घटित हो गई।

मंगलवार की सुबह गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे तीनो का शव को देखते हुए पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम शकरबोगा गांव के पास घटना हुई। मृतकों की उम्र 20 से 25 साल के आसपास है। मृतक तीनो युवक इंड सिनर्जी लिमिटेड के केंटीन के कर्मचारी है जो ठेकेदार रजत के अंडर में काम करते थे, जिसमे दो लोग सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एवं एक व्यक्ति रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है। तीनो एक ही मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रामंक CG 13AW 6548 में सवार थे। मृतकों के नाम उमेश, संजय पटेल और टिकेंद्र हैं।

Leave a Reply

Next Post

‘विकसित छत्तीसगढ़ विजन’, नई ऊंचाईयों को छूने का संकल्प

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 जून 2024। आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ एक समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आकार लेगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘विकसित भारत‘‘ के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस संकल्प को पूरा करने के प्रथम कदम […]

You May Like

रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल