केंद्रीय मंत्री मुंडा के पास भी मोदी के वायदाखिलाफी का जवाब नहीं था: मोहन मरकाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 30 मई 2023। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस करने आये थे लेकिन उनके पास भी मोदी की वायदा खिलाफी का कोई जवाब नहीं था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुंडा वह नहीं बता पाये जो जनता जानना चाहती है जब भी मोदी के द्वारा जनता से 2014 में किये गये वायदों की बात होती है भाजपा नेता जुमलेबाजी करने लगते है। भाजपाई ऐसा भाषण देते है जैसे 2014 के पहले भारत था ही नहीं देश की सारी प्रगति मोदी के 9 साल में हुई जबकि हकीकत में मोदी सरकार के 9 साल में देश में एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगा, अपितु 22 सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियां मोदी सरकार ने बेच डाला। मोदी के शासन काल में देश की सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिये एक भी सिंचाई का बड़ा बांध नहीं बना। 400 से अधिक ट्रेने बंद कर दी गयी, यात्री सेवा के नाम पर महंगी वंदेभारत चलाया वह भी दम तोड़ रही। भारत की लाइफ लाइन मानी जाने वाली रेलवे लेटलतीफी और अचानक कैंसिल होने का पर्याय बन गयी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी के हर साल 2 करोड़ रोजगार के वायदे पर मौन रहे। किसानों की आय दुगुनी करने पर कुछ नहीं बोल। बेतहाशा महंगाई के बारे में भाजपा के नेता चुप रहे। 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी राज में महंगाई 170 प्रतिशत बढ़ गयी। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, राशन सामान आम आदमी की पहुंच से दूर हो गये। आटा, दूध, दही जैसे रोजमर्रा के उपयोगी सामानों पर मोदी सरकार टैक्स लेने लगी। अच्छे दिनों का वायदा करने वाले मोदी ने देश के मध्यम और गरीबों का जीना दूभर बना दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने मोदी सरकार से 9 सालों के 9 सवाल और 91 वायदा खिलाफी गिनाया था लेकिन मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने आये केंद्रीय मंत्री इन सवालों का जवाब देने का साहस नहीं जुटा पाये। मोदी के जैसे ही उनके मंत्री भी जनता के सवालों से भागते है दरअसल उनके पास बताने के लिये कुछ है नहीं। जनता से किये वायदों को पूरा नहीं किया तो झूठ और जुमलेबाजी परोस कर अपनी पीठ थपथपा रहे है।

Leave a Reply

Next Post

निर्माता शंकर नायडू की फिल्म 'भारतीयन्स' भारतीय शहीदों को देगी साहसी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 30 मई 2023। देशभक्ति की भावनाओं और गर्व का कोई मापदंड तय नहीं किया जा सकता। खासकर, भारत में जिस तरह लोग राष्ट्रवाद का आह्वान करते हैं वैसा कोई और नहीं करता। और सिनेमा से बेहतर कुछ भी नहीं है जो दर्शकों के दिलों को […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'