पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में गिरी किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, आठ तैरकर आए बाहर, कई लापता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

हरदोई 27 अगस्त 2022। हरदोई जिले में किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार किसान मंडी से खीरा बेचकर वापस लौट रहे थे। पाली क्षेत्र के निजामपुर पुलिया के पास खीरा मंडी लगती है। नदी पार स्थित बेगराजपुर गांव के किसान सुबह मंडी में खीरा बेचने गए थे, खीरा बेचकर वापस लौटते समय गर्रा पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 से 30 लोग सवार थे। नदी से करीब आठ लोग तैरकर बाहर निकल आए। गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर आसपास के गांव की भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी नहीं मिली। ट्रैक्टर-ट्रॉली व उसपर सवार लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

भोपालपटनम-तारलागुड़ा फारेस्ट नाका में अवैध रूप से पिकअप से कर रहे थे सागौन की तस्करी, वाहन छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बीजापुर 27 अगस्त 2022। जिले में वन तस्करी का मामला दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सागौन तस्करी का है। जिले के अंतिम छोर में एक पिकअप सागौन का गोला पकड़ाया है। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। भोपालपटनम […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव