मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 जुलाई 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनप्रिय राजनेता स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त के आदर्शों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध हैं। उनके बताये  जनकल्याण के मार्ग पर चलकर प्रदेश में विकास को नये आयाम देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

कार्तिक आर्यन बनेंगे ‘कैप्टन इंडिया’, दमदार है फिल्म का फर्स्ट लुक

शेयर करे मुंबई 23 जुलाई 2021। कार्तिक आर्यन की नई फिल्म की घोषणा कर दी गई है। फिल्म का नाम ‘कैप्टन इंडिया’ है। एक्शन-ड्रामा इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक ऐसे पायलट की भूमिका निभाएंगे जो अपनी बहादुरी और साहस का परिचय देता है। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हंसल मेहता […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक