अथर्वा पॉलीप्लास्ट की बड़ी छलांग, 30 जून से खुलेगा इश्यू

admin
शेयर करे

अब आईपीओ के जरिए नई ऊंचाइयों की ओर अथर्वा पॉलीप्लास्ट

अथर्वा पॉलीप्लास्ट का ₹27 करोड़ का आईपीओ 30 जून से

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 25 जून 2025। कार्यालय फर्नीचर, घरेलू उपकरण, ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग क्षेत्रों के लिए प्लास्टिक कंपोनेंट्स बनाने वाली अथर्वा पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जून 2026 को खुलेगा। ₹27 करोड़ के इस इश्यू के तहत 45 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने प्रति शेयर ₹55 से ₹60 का प्राइस बैंड तय किया है और इसके शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होंगे। आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग पूंजीगत व्यय, ऋणों के पुनर्भुगतान, कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जून को खुलेगी, जबकि इश्यू 2 जुलाई को बंद होगा। होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनुजीत दराड़े ने कहा, “प्रस्तावित आईपीओ हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे हमारी विनिर्माण क्षमता मजबूत होगी और हम मौजूदा तथा नए ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।” होराइजन मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक नरेंद्र बजाज ने कहा, “अथर्वा पॉलीप्लास्ट ने अपनी एकीकृत विनिर्माण क्षमताओं और मजबूत ग्राहक संबंधों के बल पर उद्योग में विशिष्ट पहचान बनाई है। कंपनी भविष्य के अवसरों का लाभ उठाने के लिए मजबूत स्थिति में है।” वर्ष 2014 में स्थापित कंपनी 2.34 लाख वर्ग फुट में फैली आधुनिक विनिर्माण इकाई संचालित करती है और 300 से अधिक उत्पादों का विविध पोर्टफोलियो रखती है।

Leave a Reply

Next Post

अब आईपीओ के जरिए नई उड़ान भरेगी नैक पैकेजिंग

शेयर करेनैक पैकेजिंग का आईपीओ बना आकर्षण का केंद्र (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 जून 2026। भारत के पैकेजिंग सेक्टर में तेजी से उभर रही नैक पैकेजिंग लिमिटेड अब पूंजी बाजार में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही है। कंपनी का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 1 जुलाई 2026 को खुलने […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप