अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन

admin
शेयर करे

250 लीटर वॉश नष्ट व 94 बीयर केन जब्त; एक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

उदयपुर, 05 अगस्त 2026। राजस्थान में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। उदयपुर आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निरोधात्मक दल लगातार गश्त, नाकाबंदी और दबिश देकर अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रहे हैं।

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत चल रही कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए
आबकारी विभाग के अनुसार, प्रदेश में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत चल रही कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विभाग का कहना है कि निरोधात्मक गतिविधियों में बढ़ोतरी से शराब तस्करी और अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है। चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा और बेगूं की आबकारी टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर 250 लीटर अवैध वॉश (कच्ची शराब बनाने का घोल) नष्ट किया। साथ ही 13 बोतल अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

आरपीएफ ने 94 बीयर कैन बरामद कीं
सिरोही जिले के आबूरोड में आबकारी निरोधक दल और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 94 बीयर केन बरामद कीं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक दल लगातार गश्त, नाकाबंदी और दबिश की कार्रवाई कर रहे हैं। विभाग का उद्देश्य अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा शराब तस्करी के नेटवर्क को समाप्त करना है।

Leave a Reply

Next Post

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक

शेयर करेपार्किंग, अतिक्रमण और बाजार क्षेत्र की समस्याओं पर बनी सहमति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जगदलपुर, 05 अगस्त 2026। शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, परिवहन संघ, नगर निगम, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की। इस बैठक […]

You May Like

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में....|....भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड....|....सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन....|....पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'