नहीं हुई थी किडनी चोरी: कब्र से शव निकालकर किया गया पोस्टमार्टम; परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया था आरोप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 18 मई 2023। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करीब एक माह पहले सड़क हादसे में घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर किडनी चोरी का आरोप लगाया था। इसे लेकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर अधेड़ का शव निकाला गया और गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें पुष्टि हो गई है कि किडनी चोरी नहीं हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के शव में दोनों किडनियां मिली हैं। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

परिजनों ने किडनी चोरी करने का लगाया था आरोप
जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसे में मारे गए ग्राम सोन निवासी धरमदास मानिकपुरी के शव का सिम्स अस्पताल की मॉर्चुरी में पोस्टमार्टम किया गया है। एक्सपर्ट की निगरानी में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मृतक धर्मदास मानिकपुरी के परिजनों ने 21 अप्रैल को किडनी चोरी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से प्राइवेट अस्पताल की शिकायत की थी। इसके बाद कलेक्टर सौरभ कुमार ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए थे। 

स्कार्पियो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी थी टक्कर
पचपेड़ी के ग्राम सोन में रहने वाले धरमदास मानिकपुरी और दुर्गेश दास शादी का कार्ड बांटने के लिए 14 अप्रैल को निकले थे। सवरिया डेरा के पास स्कार्पियो चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। 21 अप्रैल को धरमदास की मौत हो गई। इसके बाद उसके बेटे ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत की। इसमें आरोप लगाया कि पिता के पेट पर घाव हुआ था, आशंका है कि डॉक्टरों ने किडनी निकाल ली है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के कलाकार ने एक्ट्रेस अदा शर्मा को रंगोली में सजाया, तारीफ कर रहे इंस्टाग्राम यूजर्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 मई 2023। सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ जबरदस्त धमाल मचा रही है। फिल्म में शालिनी उन्नीकृष्णन का मुख्य किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस अदा शर्मा की एक्टिंग से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ में रहने वाले युवा कलाकार शिवा मानिकपुरी ने उनकी एक पोट्रेट […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला