छत्तीसगढ़ में अगले 18 घंटे बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट: कई जिलों में गरज-चमक के साथ गिर सकते हैं ओले, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ में मौसम का उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने फिर से 18 घंटे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलाबारी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

बात शनिवार की करें तो प्रदेश के कई जिलों में शाम को तेज अंधड़ के बीच जमकर बरसे बदरा बरसे। जमकर बारिश हुई। इस दौरान तेज आंधी के बीच गाज गिरने से कुल 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं बौछारों के बीच कई जगह ओले भी गिरने की भी खबर सामने आ रही है। रायपुर में शाम 5 बजे से मौमस का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के बीच रात 9 बजे तक जमकर बारिश हुई। कई जगह  देर रात तक बूंदाबादी होती रही। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गुल रही। कई जगह पेड़ भी गिर गए। 

लोग इधर-उधर छिपते हुए दिखाई दिए। कई जगह वाहनों के पहिए थम गए। तेज अंधड़ के बीच देर रात तक बूंदाबादी होती रही। वहीं प्रदेश में जिलों की बात करें, तो उत्तर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शनिवार दोपहर दो स्थानों पर गाज गिरने से दो भाइयों सहित तीन की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। उत्तर छत्तीसगढ़ में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण शनिवार दोपहर आंधी चलने के साथ बारिश हुई और कई स्थानों पर गाज भी गिरे हैं। शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने के साथ सरगुजा संभाग में दोपहर को कई स्थानों पर बारिश हुई एवं कुछ स्थानों पर छिटपुट ओले भी गिरे हैं।

पहली घटना में नागपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सोनवर्षा के कछार पारा में आशीष टोप्पो 18 वर्ष अपने चचेरे भाई सियोन टोप्पो 20 वर्ष के साथ घर के लिए मिट्टी लेकर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज आंधी तूफान चलने व बारिश से बचने के लिए दोनों भाई महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस बीच अचनाक पेड़ में गाज गिरने से दोनों भाई गाज की चपेट में आ गए।  दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर नागपुर पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। मृत युवक आशीष के पिता की भी कुछ वर्षों पूर्व करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

वहीं गाज गिरने की दूसरी घटना जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में हुई। शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे ग्राम रामगढ़ निवासी शिवचरण (55) अपने पुत्र अजीत कुमार (22) एवं भांजा संतोष कुमार (23) के साथ घर बनाने का काम कर रहे थे। इस बीच तेज आंधी तूफान के साथ गाज गिरने से तीनों गाज की चपेट में आ गए। घटना में शिवचरण की मौके पर मौत हो गई एवं दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। अजीत और भांजे संतोष को इलाज के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया गया है। 

पेंड्रा जिले में के एक परिवार पर आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। दो दोस्त खेलने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे तभी दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिसमें 11 साल की बच्चे की मौके पर मौत हो गई, तो दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा पर उसका इलाज जारी है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। पूरा मामला पेंड्रा थानाक्षेत्र के धनपुर गांव का है। 

Leave a Reply

Next Post

बाइक के टक्कर मारने से दो दोस्त सड़क पर गिरे, एक को ट्रेलर ने कुचला, मौत, दूसरा गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर-चांपा 23 अप्रैल 2023। जांजगीर-चांपा में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार में दो बाइक की टक्कर के चलते हुआ। एक […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज