रायपुर में टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 जनवरी 2026। राजधानी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी को होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर युवाओं में मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज है। दिसंबर में हुए एक दिवसीय मुकाबले के दौरान जिस तरह का जोश देखने को मिला था, उससे कहीं अधिक उत्साह इस बार टी-20 मैच को लेकर नजर आ रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की जोड़ी मैदान पर धमाल मचाएगी। इस बार टिकट व्यवस्था को लेकर भी लोगों में संतोष दिखाई दे रहा है। पिछली बार मैच के दौरान टिकट को लेकर अव्यवस्था और निराशा का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार अधिकांश क्रिकेट प्रेमियों को आसानी से टिकट मिल गए। टिकट मिलने के बाद युवाओं में खुशी साफ झलक रही है और मैच को लेकर गिनती शुरू हो चुकी है।

क्रिकेट प्रेमी महेश्वर साहू ने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि टिकट शाम सात बजे से उपलब्ध होंगे, उन्होंने पहले से अपनी पहचान तैयार रखी। समय होते ही टिकट बुक कर लिया। संदीप ने बताया कि इस बार वे पत्नी और दोस्तों के साथ स्टेडियम जाकर मैच का आनंद लेंगे। पिछले एक दिवसीय मैच में टिकट न मिलने का मलाल था, जो इस बार खत्म हो गया। कॉलेज छात्र अविनाश ने कहा कि टी-20 प्रारूप युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद है। कम समय में रोमांच और चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि वे सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

व्यापारी संदीप का कहना है कि बड़े अंतरराष्ट्रीय मैच से शहर में रौनक बढ़ जाती है। होटल, रेस्टोरेंट और परिवहन व्यवसाय को भी इसका लाभ मिलता है। रायपुर जैसे शहर में लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आयोजन होना गर्व की बात है।

Leave a Reply

Next Post

‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग फुल स्विंग में, 2026 टारगेट

शेयर करेभंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 2026 में ही आएगी बड़े पर्दे पर, 2027 रिलीज़ की अफवाहों पर फुल स्टॉप (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 जनवरी 2026। भारतीय सिनेमा के सबसे भव्य और विज़नरी फिल्मकारों में शुमार संजय लीला भंसाली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के साथ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण