रचिन या हेड नहीं! अश्विन की नजरों में इन दो तेज गेंदबाजों पर लगेगी 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 दिसंबर 2023। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी जोड़ी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी में मालामाल हो सकती है। अश्विन के मुताबिक, इन दोनों पर 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लग सकती है। राजस्थान रॉयल्स के इस क्रिकेटर ने नीलामी में कई खिलाड़ियों को लेकर भविष्यवाणी की। उन्होंने ऑक्शन से पहले चर्चा में आ रहे खिलाड़ियों पर लगने वाली बोली का आकलन किया। अश्विन को लगता है कि स्टार्क और कमिंस, दोनों पर विश्व कप 2023 की जीत के बाद फ्रेंचाइजी काफी रकम खर्च कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स द्वारा रिलीज किए गए ऑलराउंडर शाहरुख खान पर भी 10 से 14 करोड़ रुपये के बीच की बोली लग सकती है। अश्विन ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के उभरते सितारे रचिन रवींद्र पर चार से सात करोड़ रुपये तक की बोली लग सकती है। 

हर्षल और कोएट्जी को लेकर क्या बोले अश्विन

अश्विन ने साथ ही तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर भी बोली लगने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि आरसीबी के इस पूर्व तेज गेंदबाज पर सात से 10 करोड़ रुपये तक की बोली लग सकती है। भारत के दिग्गज स्पिनर ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को भी हर्षल पटेल जितनी रकम मिल सकती है। वहीं, अश्विन का मानना है कि वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान रोवमन पॉवेल को चार से सात करोड़ रुपये मिलेंगे। पॉवेल को इसी साल दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया था।

ट्रेविस हेड को लेकर अश्विन का चौंकाने वाला बयान

अश्विन ने विश्व कप के हीरो ट्रेविस हेड के बारे में एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की। अश्विन का मानना है कि उन्हें चार करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत नहीं मिलेगी। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को चार से सात करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है। इस बार मिनी ऑक्शन होना है। पहली बार ऑक्शन भारत से बाहर आयोजित होगा। दुबई में होने वाले ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला होगा। कुल 77 स्लॉट खाली हैं। इनमें 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों का है।

अश्विन ने लियोन को बधाई दी

अश्विन ने साथ ही ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन की तारीफ की जिन्होंने 500 टेस्ट विकेट की उपलब्धि हासिल की। नाथन लियोन ने रविवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेटों की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। लियोन इस विशिष्ट उपलब्धि तक पहुंचने वाले आठवें गेंदबाज बन गए, जो टेस्ट क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ियों की फहरिस्त में शामिल हो गए। अश्विन ने लियोन को एक्स पर बधाई देते हुए लिखा- 500 टेस्ट विकेट लेने वाला आठवां गेंदबाज और इतिहास का दूसरा ऑफ स्पिनर। बधाई नाथन लियोन। अश्विन ने इस पोस्ट के साथ बकरी की इमोजी भी लगाई है। इसका अर्थ है कि वह लियोन को सर्वकालिक महान बता रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बाबा घासीदास जी ने सभी मनुष्यों को एक समान देखने का संदेश दिया : भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 दिसंबर 2023। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने संदेशवाहक गुरु बाबा घासीदास की जयंती पर नमन किया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ‘मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ सभी मनुष्यों को एक समान देखने का संदेश देने वाले, सतनाम पंथ के प्रवर्तक एवं […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप