पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

टिकिट वितरण को लेकर कांग्रेस असमंजस में, तैयार हो जाओ भाई, डरो मत- अरुण साव

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ में आज से पहले चरण के 20 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चलेगी। पहले चरण के 20 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीं कांग्रेस ने अभी तक एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है । ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर, 2 दिनों से चल रहे कैंडी क्रश विवाद के साथ तंज कसा है। अरुण साव ने सोशल मीडिया एक्स में तंज कसते हुए लिखा है:-

“आज से पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो रही है..! उधर POGO-CANDY CRUSH वालों को अब तक “खिलाड़ी” नहीं मिल पाए चुनावी मैदान के लिए..!

“तैयार हो जाओ” भाई, डरो मत!”

भाजपा अध्यक्ष साव ने कांग्रेस के स्लोगन “हैं तैयार हम” पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर उठे सवाल का भी करारा जवाब देते हुए लिखा है “तैयार हो जाओ” भाई डरो मत।

पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर 07 नवंबर को मतदान होगा। इनमें बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की आठ सीट शामिल हैं। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होना है, उनमें भाजपा ने सभी सीटों प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को घोषित हो सकती है। पहले चरण में 20 सीटों पर 39 लाख 23 हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

नकली सोना गिरवी रखकर निजी बैंक से लिया लाखों का लोन, मिर्जापुर गिरोह के तीन ठग गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 13 अक्टूबर 2023। कोरबा जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली सोना खपाने वाले मिर्जापुर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनका एक सदस्य कोरबा के नॉनबिर्रा का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरोह के कब्जे से नकली सोने से बना […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी