नकली सोना गिरवी रखकर निजी बैंक से लिया लाखों का लोन, मिर्जापुर गिरोह के तीन ठग गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 13 अक्टूबर 2023। कोरबा जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली सोना खपाने वाले मिर्जापुर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनका एक सदस्य कोरबा के नॉनबिर्रा का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरोह के कब्जे से नकली सोने से बना हुआ कुछ सामान जब्त किया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर जिले से संबंधित नकली सोना वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। बड़े कारनामे को अंजाम देने से पहले सीएसईबी चौकी पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया। मुनव्वर, अभिनव और उसका एक साथी इस मामले में शामिल हैं। उनके पास से पुलिस ने नकली सोने की चूड़ियां और अन्य सामान जब्त किया है। बस स्टैंड क्षेत्र में नए शिकार की खोज के दौरान पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया गया कि चांदी से बने सामान पर गोल्ड कोटिंग की गई थी। 

सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि चुनाव के मध्य नजर टीपी नगर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इस दौरान बाइक सवार एक युवक के पास से थैली में सोना चांदी के जेवरात मिले। इसके बारे में पूछताछ किए जाने पर संदिग्ध लगा और जांच के लिए चौकी लाया गया। जहां पूछताछ पर पता चला कि उसके दो अन्य साथी भी हैं, जिन्हें मुखबीर की सूचना पर पकड़ा गया। पकड़े गए तीनों आरोपी मिर्जापुर के रहने वाले हैं, पुलिस को संदेह हुआ और उसे सोने की जांच कराई गई नकली सोना निकला। जिस पर और भी पूछताछ की गई तो बैंक से गोल्ड लोन लेकर जा रहे थे और कुछ नकली सोने को ज्वेलर्स दुकान पर खपाने जा रहे थे। पुलिस को इस तरह की जानकारी मिली है कि गिरोह के द्वारा नकली सोना को एचडीएफसी कोसाबादी ब्रांच में गिरवी रखकर लोन लिया गया है। अगर ऐसी रिपोर्ट वहां से होती है तो अगली कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में कांग्रेस की दो दिवसीय केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू, 15 अक्टूबर को आएगी पहली सूची

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 13 अक्टूबर 2023। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में बैठक शुरू हो गई। दो दिवसीय बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अभा. कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी