रश्मिका मंदाना ने बांटा ‘मिशन मजनू’ की शूटिंग के दौरान का अनुभव, बोलीं- मुश्किल रहा सफर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 जनवरी 2023। साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश कहा जाता है। बॉलीवुड में भी एक्ट्रेस को खूब पसंद किया जाता है। रश्मिका जल्द ही फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी। इन दिनों रश्मिका जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। बता दें कि इस फिल्म में वह पहली बार ब्लाइंड गर्ल का किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म को करते हुए वह किस दर्द से गुजरीं हाल ही में रश्मिका ने इसका खुलासा किया है। एक मीडिया बातचीत के दौरान रश्मिका ने इस पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह सोच में पड़ गई थीं कि वे इसे कैसे पूरा करेंगी। सबकुछ उनके लिए एकदम नया था। रश्मिका ने कहा कि ‘एक एक्ट्रेस के रूप में मैंने कभी ऐसा नहीं किया, दरअसल ये एक रेट्रो फिल्म है, इसलिए मुझे बेहद अलग ड्रेस पहननी पड़ीं और साथ ही, मुझे सीन फिल्माने के पहले ट्रेनिंग भी लेनी पड़ी थी।

रश्मिका ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने इस किरदार के लिए किस तरह से तैयारी की और यह उनके लिए कितनी बड़ी चुनौती थी। रश्मिका का कहना है कि अपनी आंखों का इस्तेमाल न करते हुए एक्टिंग करना बेहद मुश्किल भरा सफर रहा। उन्होंने कहा, ‘मैं वह शख्स हूं, जिसे सामने वाले की आंखों में देखकर बोलना है। बातचीत के दौरान मैं यहां-वहां नहीं देख सकती थी। मैं तारिक (सिद्धार्थ मल्होत्रा ) को नहीं देख सकती थी और ऐसा करना काफी मुश्किल था। हालांकि, मैंने इन पलों को जीया है। यह एक चेलेंज था, जिसे मुझे पूरा करना ही था।

बता दें कि इस फिल्म में अपने किरदार को बेहतर तरीके से अदा करने के लिए रश्मिका ने बाकायदा ट्रेनिंग भी ली। उन्होंने कहा कि ‘दृष्टिबाधितों की बॉडी लैंग्वेज समझने के लिए काफी मुश्किल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा। मैं कुछ हफ्ते की टैक्सिंग वर्कशॉप ले रही थी। मुझे इसके बाद भयंकर सिरदर्द होता था। दरअसल इस ट्रेनिंग के दौरान वे आपकी आंखों पर पट्टी बांध देते हैं और आप पर टेनिस की गेंदें फेंकेंगे ताकि आपको पता चल जाए कि वह कहां आ रही है। यह काफी मुश्किल और दर्दभरा अनुभव रहा।’ बता दें कि ‘मिशन मजनू’ शांतनु बागची द्वारा निर्देशित एक स्पाई थ्रिलर मूवी है। इसमें परमीत सेठी, कुमुद मिश्रा, रजित कपूर, अर्जन बाजवा और शारिब हाशमी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म 20 जनवरी, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

स्पेन के बाद इंग्लैंड को हराने उतरेगा भारत, आज जीते तो क्वार्टर फाइनल की राह होगी आसान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राउलकेला 15 जनवरी 2023। हॉकी विश्व कप के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (15 जनवरी) को उतरेगी। पूल डी के इस मुकाबले को अगर टीम इंडिया जीत लेती है तो क्वार्टर फाइनल की राह आसान हो जाएगी। वह 19 जनवरी को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी