19 साल की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया का ताज, खूबसूरती ने जीता सबका दिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 अप्रैल 2023। फेमिना मिस इंडिया 2023 का एलान कर दिया गया है। इस बार मिस इंडिया का ताज राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा है। जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं। मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था। इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विजेता भी शामिल हुए। जिसमें सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने अपने हुनर से फैंस का दिल जीत लिया।  राज्य विजेताओं को फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2022 और मेंटर नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी, बॉक्सिंग आइकऑन लैशराम सरिता देवी और डिजाइनर रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा के एक एलीट पैनल ने इस कार्यक्रम को जज किया।

इस ब्यूटी पेजेंट के लिए देशभर की महिलाओं ने संघर्ष किया था, जिसमें से नंदिनी गुप्ता ने इसपर फतेह हासिल की है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के प्रतिनिधियों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के कंटेस्टेंट्स आए थे, जिसमें से 30 कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया था। वहीं नंदिनी गुप्ता की बात करें तो वह इस दौरान महज 19 साल की हैं। नंदिनी अभी एक मॉडल हैं और उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। नंदिनी बचपन से ही काफी तेज रही हैं। वह स्कूल में भी प्रतियोगिताओं और इवेंट्स में हिस्सा लेती थीं।

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

ब्यूटी पेजेंट में देशभर की लड़कियों ने हिस्सा लिया था लेकिन नंदिनी ने सबको पछाड़ते हुए ‘खूबसूरती का ताज’ अपने नाम कर लिया। महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनकर नंदिनी अब कई लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन बन गई है। नंदिनी अब मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश को रिप्रेजेंट करेंगी। नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

Leave a Reply

Next Post

मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर, एक-एक कर 26 लोगों ने तोड़ा दम; 6 पुलिसकर्मी निलंबित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मोतिहारी 16 अप्रैल 2023। मोतिहारी में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों ने कहा कि गेहूं खेत में शराब पार्टी की थी। इस कारण ही जान गई।  इधर, प्रशासन ने भी शराब से मौत की पुष्टि कर दी है। शराब कांड के यह […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन