अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू से शाहरुख खान गदगद, ट्वीट कर ऐसे दी बधाई

शेयर करे

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2023। शाहरुख खान आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बन रहे हैं। एक्टर ने बीते दिन अपनी फिल्म ‘पठान’ की शानदार सफलता से हेडलाइंस में राज किया और अब वह अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी ‘केकेआर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने बीते दिन शाहरुख की ‘केकेआर’ के खिलाफ अपना डेब्यू किया, जिस पर किंग खान ने अपनी प्रतिक्रिया से सबका दिल जीत लिया है। 

SRK ने दी अर्जुन तेंदुलकर को बधाई 

शाहरुख खान ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू पर खुशी जाहिर की है। साथ ही ट्वीट कर उन्हें बधाई देते नजर आए हैं। एक्टर का बड़प्पन उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘यह आईपीएल प्रतिस्पर्धी हो सकता है…लेकिन जब आप एक दोस्त के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मैदान में देखते हैं तो यह बहुत खुशी की बात है। अर्जुन को शुभकामनाएं और सचिन तेंदुलकर के लिए क्या गर्व का पल है !! बहुत खूब!

अर्जुन तेंदुलकर की बेहतरीन शुरुआत

अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पहले ओवर में पांच रन दिए थे। वहीं, उनके पिता और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने साल 2009 में केकेआर के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला ओवर डाला था और उन्होंने भी पांच ही रन दिए थे। अर्जुन ने भी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस से ही अपने क्रिकेट करियर की अच्छी शुरुआत की है, अब अर्जुन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भव्य होगा ‘फिल्मजायेंटस तायकून ग्लोबल गवर्नेंस एंड बिज़नेस अवॉर्ड्स'-अभिनेता राजवीर शर्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 17 अप्रैल 2023। फिल्मजायेंटस प्राइवेट लिमिटेड और तायकून ग्लोबल कंपनी मिलकर  ‘फिल्मजायेंटस तायकून ग्लोबल गवर्नेंस एंड बिज़नेस अवॉर्ड्स’ का आयोजन करने जा रही हैंl  फिल्म अभिनेता राजवीर शर्मा और संजीव जैन ने हाथ मिला लिया हैl   खबरों के अनुसार इस अवार्ड समारोह का आयोजन दोनों […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही