1028 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी : सीबीआई ने दिल्ली एनसीआर में सात जगह मारे छापे

शेयर करे

फेडेरेस इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और प्रमोटरों के खिलाफ मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 जुलाई 2021। सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में सात जगह छापे मारे। इससे पहले जांच एजेंसी ने इस मामले में फेडेरेस इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और उसके प्रमोटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। कंपनी की तरफ से एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 1028.94 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक, जांच एजेंसी ने शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और बुलंदशहर में सात जगह पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निजी कंपनी और इसके निदेशकों समेत आरोपियों ने पैसों का डायवर्जन कर और फर्जी लेनदेन के जरिए बैंकों के साथ धोखाधड़ी की। कंपनी ने बैंकों से कर्ज लेने के लिए फर्जी अकाउंट बुक, गलत आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि आरोप फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर लगाए गए हैं। एजेंसी ने कंपनी के साथ ही इसके प्रमोटरों अख्तर अजीज सिद्दीकी, श्याम सुंदर धवन, बिंदु डोगरा, रितुश्री शर्मा, अरुण कुमार जोशी और रणधीर जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Next Post

मानसून सत्र: राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, आज शाम इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 जुलाई 2021। संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने उच्च […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट