छिंदवाड़ा में सामूहिक हत्याकांड, पहले आठ लोगों की हत्या…फिर आरोपी फांसी पर झूला; इलाके में हड़कंप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

छिंदवाड़ा 29 मई 2024। जिले की अंतिम सीमा में बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदलकछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई है। परिवार के पुत्र ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। इसके पश्चात हत्यारे ने भी फांसी लगाकर स्वयं भी जीवन लीला समाप्त कर ली है। हत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार के एक युवक ने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता-पत्नी बच्चे और भाई सहित अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी से झूल गया। घटना रात्रि दो-तीन बजे की बताई जा रही है माहुलझिर पुलिस मौके पर पंहुच चुकी है। पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है। छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हुए। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट
पुलिस के मुताबिक आरोपी की शादी बीते 21 मई को हुई थी और सबसे पहले उसने पत्नी को ही मौत के घाट उतारा आरोपी द्वारा फिर 55 वर्षीय मां, 35 वर्षीय भाई, 30 वर्षीय भाभी, 16 वर्षीय बहन, 5 वर्षीय भतीजी, 4 एवं डेड वर्षीय दो भतीजियों को कुल्हाड़ी मार के मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

हत्या का कारण नहीं आया सामने
आठ लोगों की हत्या के मामले में अब तक कारण का पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने कुल्हाड़ी लेकर माता-पिता पत्नी भाई बहन भतीजी सहित परिवार के आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भी घर से थोड़ी दूर जाकर फांसी के फंदे में लटक गया।

मुख्यमंत्री ने दिये जांच के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह घटना दु:खद है, ऐसी घटना सभी को झकझोर देती है। दु:ख की इस घड़ी में मैं प्रभावित परिवार के साथ हूं। इस घटना की जांच कराएंगे। मंत्री  संपतिया उइके को छिंदवाड़ा जाने के लिए कहा है। संपतिया उइके जी वहां जाकर बचे हुए परिवार के लोगों से मिलेंगी। प्रारंभिक जांच में नवयुवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। मुझे इस बात का बहुत दु:ख है. शोक की इस घड़ी में सरकार मदद करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

सरकारी विद्यालय की 14 छात्राएं बेहोश; 42 डिग्री की गर्मी में भी खुले हैं राज्य के स्कूल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेगूसराय 29 मई 2024। बेगूसराय में बढ़ते गर्मी के बीच अचानक स्कूली 12 से अधिक छात्राए बेहोश हो गईं। बेहोशी के हालात में छात्रा को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए मटिहानी पीएचसी में भर्ती कराया जहां सभी छात्रा का इलाज चल रहा है। यह […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान