सरकारी विद्यालय की 14 छात्राएं बेहोश; 42 डिग्री की गर्मी में भी खुले हैं राज्य के स्कूल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बेगूसराय 29 मई 2024। बेगूसराय में बढ़ते गर्मी के बीच अचानक स्कूली 12 से अधिक छात्राए बेहोश हो गईं। बेहोशी के हालात में छात्रा को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए मटिहानी पीएचसी में भर्ती कराया जहां सभी छात्रा का इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी मध्य विद्यालय का है। अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी में भी बच्चों को छुट्टी नहीं दी गई है। शिकायत करने पर कहा जाता है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने स्कूल को बंद करने का आदेश नहीं दिया है। अभिभावकों का कहना है कि 42 से 45 डिग्री तापमान के कारण बच्चे स्कूल में ही बीमार पड़ रहे हैं। इस भीषण गर्मी के कारण मटिहानी मध्य विद्यालय में एक दर्जन से अधिक छात्राएं बेहोश होकर स्कूल में ही गिर गई। इसके बाद आननफानन में स्कूल के शिक्षकों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए मटिहानी पीएससी में भर्ती कराया। इनका इलाज जारी है। शिक्षकों ने बताया है कि भीषण गर्मी में सुबह 6:00 बजे से ही विद्यालय संचालित होता है। और इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। दूसरी तरफ विद्यालय में पढ़ रहे हैं। छात्र एवं छात्रा बेहोश होकर नीचे गिर रहे हैं।

शिक्षक और अभिभावकों ने बिहार सरकार से इस समस्या को गंभीरता से लेने को कहा। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अपर मुख्य सचिव केके पाठक को भीषण गर्मी में स्कूल बंद करने का आदेश जारी करना चाहिए। इस कारण शिक्षक एवं विद्यालय में पढ़ रहे छात्र एवं छात्रा काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि आज 42 डिग्री सेल्सियस तापमान है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले। 

Leave a Reply

Next Post

वाराणसी में बोले राहुल गांधी- चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वाराणसी 29 मई 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘अबकी बार 400 पार’ नारे को संविधान बदलने का प्रयास करार देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोहराया कि नरेन्द्र मोदी इस बार प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 143 […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला