धोनी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले शख्स को मिली बड़ी राहत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 फरवरी 2024। उच्चतम न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी जी संपत कुमार को दी गई 15 दिन की साधारण कारावास की सजा पर सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी। मद्रास उच्च न्यायालय ने धोनी द्वारा दाखिल अदालत की अवमानना वाली याचिका पर आईपीएस अधिकारी को यह सजा सुनाई थी। न्यायमूर्ति ए एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ कुमार की याचिका पर नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई आठ मार्च को निर्धारित की गई है। मद्रास उच्च न्यायालय ने 15 दिसंबर को कुमार को धोनी द्वारा दायर अदालत की अवमानना के एक मामले में 15 दिन के कारावास की सजा सुनाई थी।

हालांकि, न्यायमूर्ति एस एस सुंदर और न्यायमूर्ति सुंदर मोहन की खंडपीठ ने सजा को 30 दिन के लिए निलंबित कर दिया ताकि संपत कुमार को सजा के खिलाफ अपील दायर करने का मौका मिल सके। धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सट्टेबाजी में अपना नाम लिए जाने को लेकर 2014 में मानहानि का मुकदमा दायर किया था और 100 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की थी। धोनी ने इस मुकदमे पर दाखिल संपत कुमार के जवाबी हलफनामे में न्यायपालिका के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए उन्हें दंडित करने का अनुरोध किया है।  

क्या है पूरा मामला?
IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के धोनी ने आईपीएल सट्टेबाजी में अपना नाम घसीटे जाने के बाद 2014 में मानहानि का केस किया था। उन्होंने अपनी याचिका में 100 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की थी। इस मामले में पूर्व आईपीएस जी संपत कुमार ने जवाबी हलफनामा दायर किया था। धोनी ने इस पर कहा था कि संपत ने अपने हलफनामे में अदालत के खिलाफ टिप्पणियां की हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने फिर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के खिलाफ कथित रूप से अवमानना वाले बयान देने के लिए संपत के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज कराया था। 

Leave a Reply

Next Post

फिल्म ब्लैक की ओटीटी रिलीज़ पर दर्शकों के प्यार से उत्साहित है रानी मुखर्जी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 06 फरवरी 2024। दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया था। ब्लैक ने हाल ही में 19 साल पूरे किए और उसी का जश्न मनाने के लिए, निर्माताओं ने फिल्म को नेटफ्लिक्स पर […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज